नई दिल्ली। भारत की टॉप 10 कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप बीते सप्ताह 1,06,523.84 करोड़ रुपये बढ़ी है। इनमें से आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में सर्वाधिक बढ़त दर्ज हुई है। हालांकि इसके बाद भी रिलायंस अभी भी देश की सबसे बड़ी कंपनी है। मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल), एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक बढ़त में रहे हैं। दूसरी तरफ 4 कंपनियों जिनमें टाट कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल), इनफोसिस और आईटीसी की मार्केट कैप घटी है।

जानिए कितनी बढ़ी मार्केट कैप
मार्केट कैप के लिहाज से सर्वाधिक लाभ में आईसीआईसीआई बैंक रहा है। इसका मार्केट कैप 26,620.32 करोड़ रुपये बढ़ कर 2,82,550.05 करोड़ रुपये हो गया। कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 25,360.91 करोड़ रुपये बढ़कर 2,90,458.09 करोड़ रुपये हो गया। वहीं आरआईएल का मार्केट कैप 21,458.89 करोड़ रुपये बढ़कर 13,41,164.42 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 16,547.52 करोड़ रुपये बढ़कर 6,13,598.67 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी का मार्केट कैप 14,599.47 करोड़ रुपये बढ़कर 3,37,472.45 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मार्केट कैप 1,936.73 करोड़ रुपये बढ़कर 2,85,625.71 करोड़ रुपये हो गया।
इन कंपनियों को हुआ नुकसान
वहीं एचयूएल का मार्केट कैप 11,982.71 करोड़ रुपये घटकर 5,05,658.41 करोड़ रुपये रह गया। इनफोसिस का मार्केट कैप 5,963.14 करोड़ रुपये घटकर 3,98,188.66 करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा टीसीएस का मार्केट कैप 4,165.15 करोड़ रुपये घटकर 8,39,445.98 करोड़ रुपये बचा। आईटीसी का मार्केट कैप 1,661.13 करोड़ रुपये घटकर 2,40,619 करोड़ रुपये रह गई।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियों
टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में पहले नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इनफोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी का नंबर है।
यह भी पढ़ें : निवेश का फंडा : 2 लाख रुपये बन गए 1 से लेकर 6 करोड़ रुपये तक
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications