नई दिल्ली, जून 12। मुम्बई शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की टॉप 10 में सभी ने नुकसान कराया है। कुल मिलाकर इन कंपनियों ने बीते एक हफ्ते 2.29 लाख करोड़ रुपये निवेशकों को डुबा दिया है। बीते हफ्ते शेयर बाजार में तगड़ी गिरावट का दौर रहा। सेंसेक्स जहां 1,465.79 अंक (2.63 प्रतिशत) गिरावट के साथ बंद हुआ, वहीं निफ्टी में 382.50 अंक (2.31 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ। इस गिरावट में सरकारी कंपनी एलआईसी का भी बड़ा रोल रहा।

क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
इन कंपनियों ने कराया नुकसान
बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 44,311.19 करोड़ रुपये घटकर 18,36,039.28 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इनफोसिस की मार्केट कैप सामूहिक रूप से 45,746.13 करोड़ रुपये कम हो गई। टीसीएस की मार्केट कैप कम होकर 12,31,398.85 करोड़ रुपये बची, वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 6,21,502.63 करोड़ रुपये रह गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक की मार्केट कैप बीते हफ्ते सामूहिक रूप से 34,970.26 करोड़ रुपये कम हो गई। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 16,433.92 करोड़ रुपये कम होकर 7,49,880.79 करोड़ रुपये रह गई। इसके अलावा एसबीआई की मार्केट कैप 2,231.15 करोड़ रुपये कम होकर 4,12,138.56 करोड़ रुपये तो आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 16,305.19 करोड़ रुपये कम होकर 5,00,744.27 करोड़ रुपये बची है। इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 21,674.98 करोड़ रुपये कम होकर 5,16,886.58 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
जानिए एलआईसी ने कितना कराया नुकसान
बीते हफ्ते एलआईसी की मार्केट कैप 57,272.85 करोड़ रुपये कम होकर 4,48,885.09 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 17,879.22 करोड़ रुपये कम होकर 3,95,420.14 करोड़ रुपये रह गई। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 7,359.31 करोड़ रुपये घटकर 3,69,613.44 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप् 10 कंपनियां
इस गिरावट के बाद भी रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक , एलआईसी, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications