Latest market cap of top 10 companies: आज चुनाव परिणाम आ रहे हैं, लेकिन इसके एक दिन पहले शेयर बाजार में करीब सवा लाख करोड़ रुपये का खेल हो चुका है। बीते एक सप्ताह के दौरान देश की टॉप 10 कंपनियों की मार्केट कैप सवा लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ी है। यह आंकड़े आज चुनाव परिणाम के बाद सामने आए हैं।
देश की टॉप 10 कंपनियों में से 9 कंपनियों की मार्केट कैप संयुक्त रूप से करीब 1,30,391.96 करोड़ रुपये बढ़ी है। इसमें भारती एयरटेल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) अव्वल रही हैं।

क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
वहीं बीते सप्ताह बीएसई में तेजी का दौर रहा। बीते हफ्ते सेंसेक्स 1,511.15 अंक यानी 2.29 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज को छोड़कर देश की अन्य नौ टॉप कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी है।
इस दौरान भारती एयरटेल की मार्केट कैप 23,746.04 करोड़ रुपये बढ़कर 5,70,466.88 करोड़ रुपये हो गई। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 19,027.07 करोड़ रुपये बढ़कर 12,84,180.67 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक पर पहुंच गया.17,881.88 करोड़ रुपये बढ़कर 11,80,588.59 करोड़ रुपये हो गई।
इसी दौरान आईटीसी की मार्केट कैप 15,159.02 करोड़ रुपये बढ़कर 5,61,159.09 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 14,480.29 करोड़ रुपये बढ़कर 4,48,446.82 करोड़ रुपये हो गई।
आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 12,085.42 करोड़ रुपये बढ़कर 6,63,370.71 करोड़ रुपये हो गई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) की मार्केट कैप 11,348.53 करोड़ रुपये बढ़कर 6,02,258.98 करोड़ रुपये हो गई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मार्केट कैप 10,307.92 करोड़ रुपये बढ़कर 5,10,353.93 करोड़ रुपये हो गई। इन्फोसिस की मार्केट कैप 6,355.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6,02,747.01 करोड़ रुपये हो गई।
हालांकि इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 574.95 करोड़ रुपये कम होकर 16,19,332.44 करोड़ रुपये बची। देश की टॉप 10 कंपनियों में यह अकेली ऐसी कंपनी रही, जिसकी मार्केट कैप कम हुई है।
आज यानी रविवार को पांच राज्यों में हुए विधान सभा के चुनाव आ रहे हैं। इसमें भाजपा की भारी जीत हुई है। वहीं इससे 2 दिन पहले जीडीपी के आंकड़े भी आए थे। यह भी काफी शानदार थे। ऐसे में शेयर बाजार के जानकारों की राय है कि आगे शेयर बाजार नई तेजी दिखा सकता है। हो सकता है कि निफ्टी अपना नया ऑल टाइम हाई बना दे।
मार्केट कैप के लिहाज से अब यह हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 16.19 लाख करोड़ रुपये
- टीसीएस 12.84 लाख करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 11.80 लाख करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6.63 लाख करोड़ रुपये
- इन्फोसिस 6.02 लाख करोड़ रुपये
- एचयूएल 6.02 लाख करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 5.70 लाख करोड़ रुपये
- आईटीसी 5.61 लाख करोड़ रुपये
- एसबीआई 5.10 लाख करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4.48 लाख करोड़ रुपये
नोट: कंपनियों की मार्केट कैप की गणना शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद की गई है।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications