महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह एक विमान हादसे में दुखद निधन हो गया। वह पुणे के बारामती जिले के लिए जा रहे थे, तभी उनका चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया। यह विमान छोटा था और केवल 6 से 8 लोगों को बैठने की क्षमता रखता था। हादसे की खबर से राज्य की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।

Learjet 45: प्लेन की जानकारी
अजित पवार जिस विमान में सवार थे, वह Learjet 45 मॉडल का बिजनेस जेट है। यह विमान Learjet कंपनी द्वारा बनाया गया था, जिसकी स्थापना 1960 में कनाडा के कारोबारी विलियम पॉवेल लियर ने की थी। Learjet अब Bombardier Aerospace के अंतर्गत आता है।
Learjet 45 का प्रोडक्शन 2021 में बंद हो गया था, लेकिन इसके विमान अभी भी उड़ान और रखरखाव के लिए एक्टिव हैं। यह मॉडल अपने तेज उड़ान अनुभव और आरामदायक सुविधाओं के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।
तेज उड़ान और लंबी दूरी
Learjet 45 की टॉप स्पीड लगभग 860 किलोमीटर प्रति घंटे है और इसकी उड़ान रेंज 3,500 से 4,000 किलोमीटर तक है। इसका मतलब है कि यह एक ही बार में लंबा सफर तय कर सकता है। सबसे खास बात यह है कि यह विमान केवल 18-20 मिनट में 41,000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच सकता है।
विमान केबिन की सुविधाएं
Learjet 45 में केवल 6 से 8 लोग यात्रा कर सकते हैं, लेकिन इसमें यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। केबिन में लगभग 6 फीट की ऊंचाई है और इसमें मुड़ने वाली कुर्सियां और मेज लगी हैं। इसके अलावा, वाईफाई और सैटेलाइट फोन, मनोरंजन के लिए टीवी और डीवीडी, पर्याप्त बैग रखने की जगह जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। यह विमान लक्जरी अनुभव के साथ यात्रियों की प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखता है।
छोटे रनवे पर भी उड़ान
Learjet 45 को छोटे एयरफील्ड और रनवे पर उतारना आसान है। इसमें लगे Pratt & Whitney ट्विन टर्बोफैन इंजन इसे ईंधन की बचत करने वाला बनाते हैं। डिजिटल फ्लाइट कंट्रोल और बेहतर नेविगेशन सिस्टम की वजह से यह विमान तेज और सुरक्षित उड़ान के लिए अच्छा है। Learjet 45 की इन खूबियों की वजह से यह बिजनेस जेट दुनियाभर में पसंद किया जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications