Lenskart IPO: आईवियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस का IPO अगले हफ्ते 31 अक्टूबर को अपना पहला पब्लिक इश्यू खोलने वाली है। इसका IPO साइज़ लगभग 7,278 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है और इसकी वैल्यूएशन 72,719 करोड़ रुपये होगी। इस IPO को बड़े ग्लोबल इन्वेस्टर्स सॉफ्टबैंक, ADIA, टेमासेक और केदारा कैपिटल का सपोर्ट है।

बता दें कि 25 अक्टूबर को फाइल किए गए RHP (रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) के अनुसार, IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) एंकर बुक 30 अक्टूबर को एक दिन के लिए लॉन्च होगी, जबकि पब्लिक सब्सक्रिप्शन 4 नवंबर तक खुला रहेगा। कंपनी 6 नवंबर तक IPO शेयर अलॉटमेंट फाइनल कर देगी, जबकि लेंसकार्ट के शेयरों में BSE और NSE पर ट्रेडिंग 10 नवंबर से शुरू होगी।
दमानी ने किया निवेश
PTI ने कुछ लोगों के हवाले से बताया कि अरबपति इन्वेस्टर और एवेन्यू सुपरमार्ट्स (DMart) के फाउंडर राधाकिशन दमानी ने आईवियर रिटेलर लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में प्री-IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) फंडिंग राउंड में करीब 90 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया है। यह इन्वेस्टमेंट लेंसकार्ट के पहले पब्लिक ऑफर से पहले हुआ है, जिसके अगले हफ्ते पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।
कंपने के बारे में
2008 में शुरू हुआ लेंसकार्ट, 2010 में एक ऑनलाइन आईवियर प्लेटफॉर्म के तौर पर शुरू हुआ और 2013 में नई दिल्ली में अपना पहला फिजिकल स्टोर खोला। इन सालों में, यह आईवियर कैटेगरी में देश के सबसे बड़े कंज्यूमर ब्रांड्स में से एक बन गया है। कंपनी मेट्रो, टियर-1 और टियर-2 शहरों के साथ-साथ साउथ-ईस्ट एशिया और मिडिल ईस्ट में भी इंटरनेशनल लेवल पर काम करती है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications