LG Electronics IPO: साउथ कोरिया की कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक. ने बड़ा ऐलान किया है. कंपनी अपने भारतीय ऑपरेशन के लिए आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) पर विचार कर रही है, जो 2030 तक अपने महत्वाकांक्षी 75 बिलियन डॉलर राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मजबूत शेयर बाजार का लाभ उठाएगी.
LG इलेक्ट्रॉनिक्स के CEO विलियम चो ने एक टीवी इंटरव्यू में भारतीय बाजार में डेब्यू करने के प्लान की जानकारी दी. इससे पहले हुंडई मोटर इंडिया ने भी IPO के लिए SEBI के पास डॉक्युमेंट्स फाइल कर दिया है. LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने लोकल स्टॉक एक्सचेंजों पर अपनी भारतीय सब्सिडियरी कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को लिस्ट करने के प्रॉसेस के लिए जेपी मॉर्गन और मॉर्गन स्टेनली को एडवाइजर अपॉइंट किया.
LG ग्रुप के साथ 3 दशकों से ज्यादा समय के बाद 2021 में CEO के रूप में कार्यभार संभालने वाले चो का लक्ष्य 2030 तक इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन के सालाना रेवेन्यू को 100 ट्रिलियन वॉन ( 75 बिलियन डॉलर) तक बढ़ाना है. यह टारगेट 2023 में कंपनी के लगभग 65 बिलियन डॉलर के कुल आय के विपरीत है.
भारतीय बाजार की संभावनाएं
CEO चो ने ब्लूमबर्ग TV से बातचीत में बताया कि मैं समझता हूं कि ग्लोबल इनवेस्टर्स में रुचि बढ़ी है. हालांकि, अभी तक कुछ भी निश्चित नहीं है. कंपनी भारत में तेजी से विकास को बनाए रखना चाहती है, जहां इस साल की पहली छमाही में इसकी यूनिट की आ 14% बढ़कर रिकॉर्ड 2.87 ट्रिलियन वॉन हो गया, जबकि नेट रेवेन्यू 27% बढ़कर 198.2 बिलियन वॉन हो गई.

LG इलेक्ट्रॉनिक्स का संभावित IPO भारत के कैपिटल मार्केट में तेजी के साथ जुड़ा होगा. इस साल अकेले लगभग 189 कंपनियों ने शेयर बिक्री के जरिए5.6 बिलियन डॉलर जुटाने की योजना बनाई है, जिससे यह वैश्विक रूप से सबसे व्यस्त बाजारों में से एक बन गया है.
घरेलू निवेश की वजह कंपनियों के लिस्टिंग पर विचार करने के कारण कम से कम 30 नए IPO पाइपलाइन में आ चुके हैं. एक अन्य कोरियाई कंपनी हुंडई मोटर कंपनी भी 3.5 बिलियन डॉलर तक जुटाने के लक्ष्य के साथ भारतीय IPO की तैयारी कर रही है.
बिजनेस एंटरप्राइसेज का विस्तार
चो की योजना नए व्यवसायों को बढ़ावा देने की है, जिनमें से प्रत्येक में 1 ट्रिलियन वॉन से ज्यादा सालाना इनकम उत्पन्न करने की क्षमता हो. ऐसे ही एक उद्यम में हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर-कंडीशनिंग (HVAC) सिस्टम शामिल हैं, जिसमें LG दुनिया भर में 11 उत्पादन स्थल संचालित करता है. कंपनी होम अप्लायंसेज के लिए मेंमबरशिप सर्विसेज को बढ़ा रहा है.
LG की स्ट्रैटेजी में इस दशक के अंत तक एंटरप्राइज क्लाइंट से रेवेन्यू को मौजूदा 35% से बढ़ाकर लगभग 45% करना शामिल है. इस बदलाव का उद्देश्य कंज्युमर इलेक्ट्रॉनिक्स से परे आय सोर्सेज में डायवर्सिफिकेशन लाना है. कंपनी को उम्मीद है कि 2024 में उसके सब्सक्रिप्शन बिजनेस की आय 60% बढ़कर लगभग 1.3 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications