कोरोना काल में ऑनलाइन बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। ई-कॉमर्स के प्रति कस्टमर्स की रूचि को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स की बड़ी कंपनी एलजी ने सोमवार को ग्राहक के दरवाजे पर सीधे पहुंचाने
नई दिल्ली: कोरोना काल में ऑनलाइन बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। ई-कॉमर्स के प्रति कस्टमर्स की रूचि को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स की बड़ी कंपनी एलजी ने सोमवार को ग्राहक के दरवाजे पर सीधे पहुंचाने के लिए 'डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर' ऑनलाइन स्टोर शुरू करने की घोषणा की। जिसके जरिए अब ग्राहकों को घर बैठे खास सुविधा मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने डायरेक्ट टू कंज्यूमर (डीटूसी) ऑनलाइन स्टोर की शुरुआत की है। इसकी मदद से कंपनी सीधे कस्टमर के घर पर प्रॉडक्ट्स की डिलीवरी करेगी। इसे ही देखते हुए एलजी ने भी प्रॉडक्ट्स की ऑनलाइन खरीद और ग्राहक को डोरस्टेप डिलीवरी देने की सुविधा शुरू की है।

एलजी की इन शहरों में शुरू हुई सुविधा
एलजी इंडिया डीटूसी चैनल शुरुआत में सीमित संख्या में प्रॉडक्ट्स के साथ केवल चुनिंदा शहरों को ही कवर करेगा। हालांकि कंपनी की योजना डिलीवरी नेटवर्क में और जगहों को जोड़कर इस चैनल को चरणबद्ध तरीके से पूरे भारत में विस्तारित करने की है। एलजी शुरुआत में डीटूसी चैनल के जरिए दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, कोलकाता और बेंगलुरु समेत चुनिंदा शहरों में प्रॉडक्ट्स की डिलीवरी करेगी।
मौजूदा स्थानीय वेयरहाउसेज नेटवर्क का करेगी इस्तेमाल
इस अवसर पर एलजी इंडिया के ऑनलाइन बिजनेस हेड का कहना है कि अब ग्राहक https://www.lg.com/in पर जाकर प्रॉडक्ट की सीधी खरीद कर सकते हैं। कंपनी का डीटूसी ऑनलाइन चैनल भारत में एलजी की समग्र चैनल रणनीति का पूरक होगा। डीटूसी ऑनलाइन स्टोर के तहत एलजी अपने मौजूदा स्थानीय वेयरहाउसेज नेटवर्क का इस्तेमाल करेगी, जहां से यह थर्ड पार्टी पार्टनर डिलीवरी नेटवर्क की मदद से ग्राहकों के ऑर्डर्स की डिलीवरी करेगी।

ग्राहक सरलता से खरीदना चाहते हैं प्रॉडक्ट
एलजी इंडिया के ऑनलाइन बिजनेस हेड ने बताया कि, ई-कॉमर्स इकोसिस्टम में हमने लॉकडाउन हटने के बाद होम अप्लायंसेज और इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में कंज्यूमर डिमांड में इजाफा देखा है। ग्राहक सरलता से प्रॉडक्ट खरीदना चाहते हैं, फिर चाहे वे घर पर हों या आ-जा रहे हों। महामारी के इस दौर में ग्राहक घर पर रहने को वरीयता दे रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि हम कंज्यूमर ट्रैफिक व डिमांड पर लगातार नजर रखेंगे और तेजी से अपनी पहुंच बढ़ाने पर शिफ्ट करेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications