स्मार्टफोन के साथ फ्री एलईडी टीवी मिल रहा है। जी हां एलजी ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन LG G8X ThinQ को भारत में पिछले ही दिनों लॉन्च किया था।
नई दिल्ली: स्मार्टफोन के साथ फ्री एलईडी टीवी मिल रहा है। जी हां एलजी ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन LG G8X ThinQ को भारत में पिछले ही दिनों लॉन्च किया था। इस फेस्टिव सीजन में कंपनी अपने यूजर्स को इस स्मार्टफोन के साथ एलईडी टीवी ऑफर कर रही है। LG G8X ThinQ को भारत में Rs 49,999 की कीमत में लॉन्च किया है। इसे खरीदने वाले हर यूजर को 24 इंच की एलईडी टीवी ऑफर किया जा रहा है। ये ऑफर 15 जनवरी 2020 तक जारी रहेगा। LG G8X ThinQ को ड्यूल स्क्रीन फीचर के साथ लॉन्च किया गया है। इस ऑफर का लाभ यूजर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनल्स के माध्यम के साथ ले सकते हैं।

15 जनवरी तक खरीद सकते
इस ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर्स को अमेजन इंडिया के ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से स्मार्टफोन को 15 जनवरी 2020 तक खरीदना होगा। ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर्स को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर नाम, मोबाइल नंबर, पता, स्मार्टफोन का IMEI नंबर, सीरीयल नंबर आदि बेसिक जानकारी भरनी होगी। इसके अलावा परचेज वेरिफिकेशन के लिए स्मार्टफोन के बिल या इनवॉयस को भी अटैच करना होगा। इसके बाद कंपनी आपके पते पर एलईडी टीवी डिलीवर करेगी।
जानें क्या है फीचर्स और खासियत
LG G8X ThinQके फीचर्स की बात करें तो ये 6.4 इंच के फुल एचडी FullVision OLED डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 2,340 x 1,080 पिक्सल है और आसपेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसके अलावा इसमें एक 2.1 इंच का मोनो कवर डिस्प्ले दिया गया है। इसके बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है, जिसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सुपर वाइड एंगल लेंस दिया गया है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
वहीं दूसरी ओर फोन के प्रोसेसर की बात करें तो ये फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट प्रोसेसर के साथ आता है। स्टोरेज की बात करें तो ये 6GB आरएएम और 2TB स्टोरेज को सपोर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि क्विक चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही ये स्टॉक एंड्रॉइड 9 पाई पर रन करता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications