नयी दिल्ली। एलआईसी की एक-एक पॉलिसी में निवेश के कई-कई ऑप्शन मिलते हैं। इसी तरह कंपनी की एक पॉलिसी में कई तरह से बेनेफिट मिल सकता है। जैसे कि यदि आप तुरंत मासिक पेंशन लेना चाहें तो अलग तरह से निवेश करना होगा। उसी पॉलिसी में थोड़ा-थोड़ा निवेश करने पर मैच्योरिटी पर आपको मोटी रकम मिल जाएगी। एलआईसी की कुछ पॉलिसियां काफी खास हैं। इन्हीं में से एक आधारशिला पॉलिसी। ये पॉलिसी सिर्फ महिलाओं के लिए है। इस प्लान का एक ऑप्शन ये है कि यदि आप डेली 31 रु की बचत करें तो आपको एक साथ 2.40 लाख रु मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान की डिटेल।
जान लीजिए सबसे अहम बात
एलआईसी की आधारशिला पॉलिसी महिलाओं के लिए बेस्ट है। यदि आप इस प्लान में निवेश करना चाहती हैं तो पहले सबसे अहम नियम जान लें। इस पॉलिसी में निवेश के लिए आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है। दूसरी अहम बात की ये पॉलिसी 8 साल से लेकर 55 वर्ष तक की महिला के लिए ही ली जा सकती है। आप इस योजना में कम से कम 75 हजार का बीमा कवर ले सकती हैं। जबकि अधिकतम बीमा कवर की लिमिट 3 लाख रुपये है।
यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए
ये एक जरूरी सवाल है। यदि कोई महिला आधारशिला पॉलिसी में निवेश करे और उसकी मृत्यु हो जाए तो जो बेनेफिट मिलना है उसकी पेमेंट नॉमिनी को की जाएगी। ये नियम पॉलिसी शुरू होने के पहले 5 सालों में पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर लागू होता है। यदि पॉलिसी शुरू होने के बाद पॉलिसीधारक की मृत्यु हो तो, यदि हो तो, नॉमिनी को लॉयल्टी एडिसन्स भी मिलता है।
ऐसे मिलेंगे डेली 31 रु से 2.40 लाख रु
यदि कोई महिला 15 साल के टर्म प्लान के साथ आधारशिला पॉलिसी में 2,00,000 रु सम एश्योर्ड चुने तो उसे 15 साल तक डेली 31 रुपये जमा करने होंगे। हालांकि ये प्रीमियम सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक हो सकता है। मासिक प्रीमियम होगा 1012 रु। इस 1012 रु में टैक्स भी शामिल है। यानी 15 सालों में डेली के 31 रु के हिसाब से आप कुल 1.74 लाख रु का निवेश करेंगे। जबिक मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि होगी 2,40,000 रुपये।
कैसे करें प्रीमियम का भुगतान
आप इस प्लान में आप वार्षिक, छमाही, तिमाही या मासिक आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकती हैं। आपका सालाना प्रीमियम 11630 रु, छमाही प्रीमियम 5875 रु, तिमाही प्रीमियम 2968 रु और मासिक प्रीमियम 990 रु होगा। ये बिना टैक्स वाला प्रीमियम है। पहले साल में आपको टैक्स सहित प्रीमियम देना होगा। जो सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक आधार पर क्रमश: 11886 रु, 6005 रु, 3034 रु और 1012 रु होगा।
एलआईसी पॉलिसी पर फायदा
ध्यान रहे कि नियत तिथि पर प्रीमियम का भुगतान करना चाहिए। पर एलआईसी प्रीमियम के भुगतान के लिए कुछ एक्स्ट्रा समय भी देती है, जो 15-30 दिन का होता है। 3 या 6 महीने या साल भर में प्रीमियम भरने वालों को 30 दिन का अतिरिक्त समय मिलता है, जबकि हर महीने प्रीमियम देने वालों को 15 दिन का एक्स्ट्रा टाइम मिलता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications