LIC Agent Per Month Income: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी में काम कर करने वाले एलआईसी एजेंट हर महीने जो सैलरी कमाते हैं उसके बारे में कंपनी ने खुद खुलासा किया है। हिमाचल प्रदेश में काम करने वाले एलआईसी एजेंट की सैलरी बाकि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में काम कर रहे एलआईसी एजेंट की कमाई के मुकाबले सबसे कम है। आइए आपको बताते हैं कि एलआईसी एजेंट्स की सैलरी कितनी है।

हिमाचल प्रदेश के एलआईसी एजेंट इतना करते हैं कमाई
हिमाचल प्रदेश में एलआईसी एजेंट औसतन हर महीने 10,328 रुपये कमाते हैं और एलआईसी कंपनी ने इस बारे में वित्त मंत्रालय को आंकड़ा दिया है। आंकड़ों के मुताबिक, सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी के देश भर में 13,90,920 एजेंट हैं। उत्तर प्रदेश में एलआईसी एजेंट की अधिकतम संख्या 1.84 लाख से अधिक है। वहीं, इनकी हर महीने 11,887 रुपये है। वहीं, पश्चिम बंगाल में एलआईसी एजेंट की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है। वहां 1,19,975 एजेंट हैं, जिनकी औसत मासिक आय 13,512 रुपये है।
सबसे ज्यादा यहां मिलती है एलआईसी एजेंट को सैलरी
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एलआईसी एजेंट की हर महीने की सैलरी सबसे अधिक 20,446 रुपये है। बड़े राज्यों में शामिल उत्तर प्रदेश में LIC एजेंट की अधिकतम संख्या 1.84 लाख से अधिक है। वहीं, इनकी औसत हर महीने की 11,887 रुपये है। वहीं, तमिलनाडू में 87,347 LIC एजेंट हैं, जिनकी हर महीने की आय 13,444 रुपये है। वहीं कर्नाटक में 81,674 एजेंट हैं, जिनकी औसत मासिक आय 13,265 रुपये है।
वहीं, राजस्थान में LIC एजेंट की संख्या 75,310 है, जिनकी मासिक आय 13,960 रुपये है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में (दिल्ली-NCR) में 40,469 एजेंट है, जिनकी औसत मासिक आय 15,169 रुपये है। LIC के अनुसार मध्य प्रदेश में, 63,779 एजेंट हैं, जिनकी हर महीने की आय 11,647 रुपये है।
LIC Agent बनने के लिए ये होनी चाहिए योग्यता
LIC Agent बनने के लिए उम्र- एलआईसी एजेंट बनने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
LIC Agent बनने के लिए शैक्षिक योग्यता- आपको कम से कम 10वीं कक्षा की पास होनी चाहिए।
इसके लिए विशेष शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है, लेकिन अधिक शैक्षिक योग्यता की आपको अधिक लाभ हो सकता है।
LIC Agent बनने के लिए आपकी नागरिकता भारतीय होनी चाहिये। LIC एजेंट लाइसेंस प्राप्त करने के लिए, आपका चरित्र अच्छा होना चाहिए। साथ ही अच्छा संचार कौशल, बिक्री कौशल, और लोगों के साथ संबंध बनाने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
ऐसे कर सकते हैं एलआईसी एजेंट के लिए अप्लाई
- सबसे पहले एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट से एलआईसी एजेंट आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें, या स्थानीय LIC शाखा से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ आपके पास जरूरी डॉक्यूमेंट्स होनी चाहिए। इसमें शैक्षिक प्रमाण पत्र, उम्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक स्टेटमेंट। आप अपने निकटतम LIC शाखा में जाकर आपको एलआईसी एजेंट बनने के लिए आवेदन पत्र और सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को जमा करना होगा। एलआईसी आपके आवेदन को संज्ञान में लेगा और यदि आवश्यक हो, तो आपको साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
- आपके इंटरव्यू के बाद आपको आवेदन प्रक्रिया के तहत आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।
- एलआईसी एजेंट के रूप में नियुक्त होने के बाद, आपको एक आधिकारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा।
- प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करने के बाद, आपको लाइसेंस प्राप्त करने के लिए परीक्षा देनी होगी। लाइसेंस प्राप्त करने के बाद, आप LIC एजेंट के रूप में काम कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications