आपने भी कोई न कोई एलआईसी की पॉलिसी जरुर ली होगी अगर नहीं भी ली है तो भविष्य में खतरे से बचने के लिए एलआईसी के बताए गए अलर्ट के बारे में जरुर पढ़ लें। कुछ लोग फोन द्वारा ग्राहकों को गलत नीति की जानकारी देते हैं और फिर इसके जरिये व्यक्ति को गलती का शिकार बनाते हैं। इसलिए आप अगर बीमा लेने जा रहे हैं तो कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है। जिससे आप बीमा के बारे में आने वाली फर्जी फोन कॉल्स की पहचान कर सकेंगे।

यदि कोई भी बीमा पॉलिसी के लिए फोन करता है और वह खुद को एलआईसी का अधिकारी, एजेंट, IRDAI अधिकारी, ECI (कार्यालय ऑफ एक्जिक्यूटिव काउंसिल ऑफ इंश्योरर्स) से अधिकारी बताकर आपको कुछ बड़े फायदों के साथ नीति के बारे में बताए, तो ऐसे कॉल्स से सावधान रहें।
आपको बता दें कि जीवन बीमा निगम (LIC) के अनुसार LIC कभी भी बीमाधारकों के साथ फोन कॉल्स के माध्यम से कोई बोनस जानकारी साझा नहीं करती है। इसके अलावा एलआईसी कभी भी अपने बीमाकर्ताओं से मौजूदा पॉलिसी को जारी नहीं रखने की बात नहीं कहता है।
साथ ही इसके अलावा कुछ बातें हैं जिन पर आपको भी ध्यान देना चाहिए। किसी भी पॉलिसी की जानकारी सही है या नहीं यह देखने के लिए एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in से जानकारी लें या अपने संबंधित एलआईसी ब्रांच पर संपर्क करिए। अगर कुछ फ्रॉड कॉल का मामला है तो अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले पुलिस स्टेशन में फोन नंबर की जानकारी के साथ शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा जालसाजी के फोन कॉल को लेकर उसकी मुख्य जानकारी को ई मेल के जरिए spuriouscalls@licindia.com पर भेज कर रिपोर्ट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications