नई दिल्ली, जुलाई 16। रिस्क फ्री और निवेश पर अच्छा रिटर्न देने के लिए एलआईसी लोगों में सबसे लोकप्रिय है। लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के पास हर वर्ग और के लिए तमाम तरह के निवेश स्कीम मौजूद है। आज हम आपको एलआईसी की एक नॉन लिंक्ड सीमित प्रीमियम भुगतान योजना के बारे में बताएंगे। यह योजना निवेशक को बचत के साथ-साथ सुरक्षा भी प्रदान करती है। यह स्कीम लोगों के बीच काफी फेमस है।
एलआईसी की लाइफ बेनेफिट पॉलिसी
लाइफ बेनिफिट पॉलिसी एक बचत के साथ जोखिम सुरक्षा पॉलिसी है। यह पॉलिसी तीन समय अवधियों के साथ उपलब्ध है। आप इस पॉलिसी में 16 साल, 21 साल और 25 साल, के लिए निवेश कर सकते हैं। लाइफ बेनिफिट पॉलिसी 8 से 59 साल के किसी भी भारतीय व्यक्ति के लिए शुरू किया जा सकता है। इस बीमा योजना के तहत यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु परिपक्वता से पहले हो जाती है तो नामित व्यक्ति को वित्तीय सहायता दी जाती है। पॉलिसि के परिपक्वता के बाद एकमुश्त राशि भी मिलती है।
लोन की भी मिलती है सुविधा
अगर आपने कम से कम तीन साल तक प्रीमियम का भुगतान कर दिया है और आपको किसी जरूरी काम के लिए लोन की जरूरत है तो आप पॉलिसी के अगेंस्ट लोन भी ले सकते हैं। यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु पॉलिसि के अवधि के भीतर ही हो जाती है तो नॉमिनी को बीमा की राशि का भुगतान होगा। नॉमिनी को बोनस के साथ-साथ बीमित राशि भी मिलती है।
कैसे मिलेगा 20 लाख
अगर आप 20 साल की उम्र में पॉलिसी खरीदते हैं और 16 साल तक रोज 251.7 रुपये का भुगतान करते हैं, तो आपको 16 साल बाद मैच्योरिटी होने पर जब आपकी उम्र 45 साल की हो जाएगी तब आपको 20 लाख रुपये मिलेंगे। एलआईसी की यह पॉलिसी सुरक्षा के साथ-साथ बचत का भी रास्ता साफ करती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications