नयी दिल्ली। सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी का शानदार प्रदर्शन बरकरार है। एलआईसी ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। एलआईसी का नये बिजनेस प्रीमियम ने पहली बार 1.5 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे एलआईसी की बीमा सेक्टर में बाजार हिस्सेदारी 77.61 फीसदी हो गयी है। सितंबर 2019 के तक कंपनी की कुल आमदनी ठीक एक साल पहले के 2,52,149.60 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.79 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2,97,017.28 करोड़ रुपये हो गयी है। बता दें कि एलआईसी कुछेक उन सरकारी कंपनियों में से है जो लगातार जोरदार मुनाफे में हैं। एलआईसी की कुल संपत्ति भी 29,89,276.53 करोड़ रुपये से 7.92 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 32,25,905.42 करोड़ रुपये पर पहुँच गयी है। एलआईसी के नये बिजनेस प्रीमियम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचने के पीछे मुख्य कारण है प्रथम वर्ष वाला व्यक्तिगत नया प्रीमियम, जो जनवरी तक 17.48 फीसदी और बढ़ गया है।
नयी पॉलिसी की जबरदस्त बिक्री
एलआईसी की नयी पॉलिसी की बिक्री देखें तो यह 29.42 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 45,199 करोड़ रुपये पर पहुँच गयी। इससे कंपनी की कुल बिकी हुई पॉलिसी 1,95,85,635 करोड़ रुपये पर पहुँच गयी। एलआईसी की पॉलिसी की संख्याओं में बाजार हिस्सेदारी 77.61 फीसदी हो गयी। वहीं जनवरी तक पहले साल के प्रीमियम में हिस्सेदारी उछल कर 70.02 फीसदी हो गयी है। इन दोनों बाजार हिस्सेदारियों में क्रमश: 73.54 फीसदी और 66.26 फीसदी से बढ़ोतरी हुई है।
पेंशन और समूह योजना सेगमेंट
एलआईसी के पेंशन और समूह योजना सेगमेंट ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। एलआईसी का ये सेगमेंट इसके समूह की योजनाएं और सुपरनेशन कारोबार को संभालता है। चालू वित्त वर्ष में अभी तक एलआईसी की पेंशन और समूह योजना में बतौर नयी प्रीमियम आमदनी 1 लाख रुपये रही है, जो रिकॉर्ड स्तर है। पिछले साल के 66,748 करोड़ रुपये के मुकाबले इस सेगमेंट से एलआईसी की आमदनी 1,05,566 करोड़ रुपये की हुई है। इस वर्टिकल ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत जनवरी तक 2.45 करोड़ जिंदगियों को कवर किया है।
जनवरी तक 69,748 करोड़ रु के क्लेम निपटाये
चालू वित्त वर्ष में जनवरी तक एलआईसी ने 1,42,93,289 मैच्योरिटी दावों का भुगतान किया है, जिनका मूल्य 69,748 करोड़ रुपये का है। इसके अलावा 5,99,881 डेथ क्लेम निपटाये गये, जिनका मूल्य 9,866 करोड़ रुपये है। इनमें 96.83 प्रतिशत दावे, जो अकालघटित मौत के थे, उन्हें 15 दिनों के भीतर निपटा दिया गया। 2018-19 के दौरान एलआईसी ने 9.9 फीसदी की ग्रोथ के साथ 53,214.41 करोड़ रुपये का उच्चतम वैल्यूशन सरप्लस दर्ज किया था। साथ ही कंपनी ने सरकार को 2,610.74 करोड़ रुपये का लाभांश भी दिया था। बता दें कि सरकार एलआईसी में हिस्सेदारी बेचेगी। इसके लिए सरकार एलआईसी का आईपीओ लायेगी।
यह भी पढ़ें - LIC : रोज 22 रुपये देकर मिल सकती है ये पॉलिसी, जानिए फायदे
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications