नई दिल्ली, अक्टूबर 05। क्या आप जानते हैं कि एलआईसी, जो कि देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी है, भी शेयर बाजार में निवेश करती है। असल में जो पैसा निवेशक या बीमाधारक अपनी पॉलिसी के लिए एलआईसी के पास जमा कराते हैं, उसे एलआईसी अलग-अलग जगह निवेश करती है। ये शेयरों में भी पैसा लगाती है। अब इसने एक फार्मा कंपनी के शेयर खरीदे हैं, जिसका शेयर आगे अच्छा रिटर्न दे सकता है। यदि आप इस कंपनी का शेयर खरीदें तो आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आगे जानिए इस कंपनी के बारे में।
डॉ रेड्डीज लैब
एलआईसी ने जिस कंपनी के शेयर खरीदे हैं, वो है फार्मा क्षेत्र की कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज लिमिटेड। डॉ रेड्डीज ने बीते सोमवार को खुद बताया कि एलआईसी ने ओपन मार्केट से इसके 33.86 लाख शेयर खरीदे हैं। इससे कंपनी में एलआईसी की हिस्सेदारी बढ़ कर 7.7 प्रतिशत हो गयी है। बता दें कि इस खरीदारी से पहले एलआईसी की डॉ रेड्डीज में करीब 5.65 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
इतनी बढ़ाई हिस्सेदारी
डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज ने शेयर बाजारों को जो जानकारी दी है, उसके अनुसार एलआईसी ने 15 जून से लेकर 30 सितंबर के दौरान इसके 33,86,486 शेयरों को खुले बाजार से खरीदा। इतने शेयर कंपनी की 2.034 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। इससे डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज में एलआईसी की हिस्सेदारी बढ़ कर 7.7 प्रतिशत हो गई।
आप कैसे कमाएं फायदा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डॉ रेड्डीज का शेयर कल 4,414 रु पर बंद हुआ था। जबकि इसके लिए एक ब्रोकरेज फर्म ने टार्गेट 5000 रु का रखा है। यानी इसका शेयर 5000 रु तक जा सकता है। इस तरह आपको डॉ रेड्डीज के शेयर से 13 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है। ऐसे में यदि आप कल इस स्तर के आस-पास निवेश करें तो 13 फीसदी से अधिक तक रिटर्न पा सकेंगे।
डॉ रेड्डीज का प्रदर्शन
डॉ रेड्डीज का शेयर बीते 5 साल में 85.79 फीसदी रिटर्न दे चुका है। वहीं बीते एक साल में यह करीब 11 फीसदी और 2022 में अब तक 9.05 फीसदी गिरा है। इसके 5 दिन का रिटर्न 4.66 फीसदी, 1 महीने का रिटर्न 4.12 फीसदी और 6 महीनों का रिटर्न 3.21 फीसदी रहा है। इस समय डॉ रेड्डीज की मार्केट कैपिटल बीएसई पर 73,441.25 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 5,078.80 रु और निचला स्तर 3655 रु रहा है।
डॉ रेड्डीज का बिजनेस
डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज हैदराबाद, तेलंगाना, भारत में स्थित एक भारतीय बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी है। कंपनी की स्थापना कल्लम अंजी रेड्डी ने की थी, जो पहले इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड मेंटर इंस्टीट्यूट में काम करते थे। डॉ रेड्डीज भारत और विदेशों में फार्मास्यूटिकल्स की एक बड़ी रेंज की मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग करती है। कंपनी के पास दवा मैन्युफैक्चरिंग, डायग्नोस्टिक किट, क्रिटिकल केयर और बायोटेक्नोलॉजी के लिए 190 से अधिक दवाएं, 60 सक्रिय दवा सामग्री (एपीआई) हैं। डॉ रेड्डीज को मूल रूप से 1984 में ही सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री (एपीआई) का उत्पादन करने के लिए लॉन्च किया गया था। 1986 में, रेड्डीज ने ब्रांडेड फॉर्मूलेशन पर काम शुरू किया। एक साल के भीतर रेड्डीज ने भारत में कंपनी का पहला मान्यता प्राप्त ब्रांड नोरिलेट लॉन्च किया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications