नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के करीब 29 करोड़ ग्राहक हैं। इतनी बड़ी ग्राहक संख्या से कंपनी को हर साल बहुत बड़ी राशि में प्रीमियम मिलता है। एलआईसी इस पैसे को निवेश करती है। एलआईसी जहां-जहां निवेश करती है उनमें शेयर बाजार भी शामिल है, जिससे एलआईसी को बहुत तगड़ा मुनाफा होता है। एक नयी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 8 महीनों में एलआईसी ने शेयर बाजार से 25908 करोड़ रु का मुनाफा कमाया है। एलआईसी ने ये मुनाफा कोरोना काल में हासिल किया है।
बन सकता है रिकॉर्ड
पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने शेयर बाजार से 15578 करोड़ रु कमाए थे। यानी एलआईसी के प्रोफिट में 66.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने ये मुनाफा शेयर बेच कर कमाया है। आपको बता दें कि 2020-21 के लिए एलआईसी ने 32000 करोड़ रु का टार्गेट रखा था। नवंबर तक 25908 करोड़ रु का मुनाफा इसके 32000 करोड़ रु के टार्गेट के 80 फीसदी से ज्यादा है। अगर कंपनी 2020-21 में शेयर बाजार से 32000 करोड़ रु के मुनाफे का टार्गेट हासिल करती है तो ये इसके 64 सालों के इतिहास में सबसे अधिक होगा।
पिछले साल कितना था मुनाफा
पिछले वित्त वर्ष यानी 2019-20 में एलआईसी ने शेयरों की बिक्री से 25,625 करोड़ रु का मुनाफा कमाया था। बता दें कि कोरोना संकट की शुरुआत में शेयर बाजार काफी गिरा था, मगर इसके बाद हुई रिकवरी से एलआईसी को मुनाफा कमाने में मदद मिली है। 1 अप्रैल से बीएसई सेंसेक्स 56.4 फीसदी ऊपर चढ़ा है। एलआईसी लंबी अवधि की ग्रोथ पर ध्यान देती है।
एलआईसी का गोल्डन रूल
शेयर बाजार के लिए एलआईसी का एक गोल्डन रूल है। ये वो गोल्डन रूल है जिसे एक्सपर्ट्स स्मार्ट निवेशक बनने के लिए सभी को अपनाने की सलाह देते हैं। इस रूल के अनुसार जब मार्केट गिर रहा हो यानी निवेशक शेयरों की बिक्री कर रहे हैं तो एलआईसी शेयरों की खरीदारी करती है। फिर जब शेयर बाजार चढ़ जाए यानी निवेशक खरीदारी करने लगें तो एलआईसी शेयर बेच कर पैसा कमाती है। यही रूल आपको भी मालामाल कर सकता है।
2020 और 2021
2020 कोरोना काल में चला गया, मगर बावजूद इसके एलआईसी ने शेयर बाजार से जम कर कमाई की। कई शेयर ऐसे हैं जिन्होंने निवेशकों का पैसा कई गुना कर दिया। रिलायंस जैसे बड़े शेयरों ने भी खूब कमाई करवाई। अब एक्सपर्ट्स इकोनॉमी के पटरी पर लौटने से आगे शेयर बाजार में और भी तेजी और बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं। ध्यान रहे कि शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले आप जानकारी जुटाएं और ब्रोकिंग फर्म की सलाह लें।
किन शेयरों में एलआईसी ने घटाई हिस्सेदारी
मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार सितंबर तिमाही में एलआईसी ने जिन कंपनियों के सबसे ज्यादा शेयर बेचे उनमें आईटीसी, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, ब्रिटानिया, एबीबी और डॉ रेड्डीज शामिल हैं। कंपनी ने अप्रैल-सितंबर के दौरान इन कंपनियों के 13710 करोड़ रु के शेयर बेचे। बता दें कि एलआईसी के इतना मोटा प्रोफिट कमाने का मतलब है कि ये निवेशकों को बेहतर रिटर्न और बोनस चुका सकेगी। दूसरे इसके निवेशक की गई राशि के सरप्लस में इजाफा होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications