नई दिल्ली, मई 8। एलआईसी ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच अपने ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्लेम सेटलमेंट जरूरतों में राहत देने का ऐलान किया है। इससे अब एलआईसी के ग्राहकों के लिए क्लेम सेटलमेंट में काफी आसानी होगी। मौजूदा हालात में जहां अस्पताल में किसी पॉलिसीधारक की मृत्यु हुई हो, तो डेथ क्लेम के तुरंत निपटान की सुविधा के लिए, नगरपालिका के मृत्यु प्रमाण पत्र के बदले, एलआईसी ने मृत्यु का वैकल्पिक प्रूफ पेश करने की अनुमति दी है।
कौन से प्रूफ दिए जा सकते हैं
मृत्यु के अन्य प्रूफ में मृत्यु प्रमाण पत्र, डिस्चार्ज समरी / डेथ समरी जिसमें सरकार / ईएसआई (कर्मचारियों का राज्य बीमा) / सशस्त्र बल / कॉर्पोरेट अस्पताल द्वारा जारी मृत्यु की तारीख और समय शामिल हो और एलआईसी वर्ग-I के अधिकारियों या 10 साल से अधिक सेवा दे चुके डेवलपमेंट अधिकारियों द्वारा उस पर हस्ताक्षर किए गए हों। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके साथ श्मशान / दफन प्रमाणपत्र या संबंधित प्राधिकरण द्वारा जारी ऑथेंटिक आईडेंटिफाइंग रिसीट को जमा किया जाना चाहिए।
किसी भी ब्रांच में जमा करें डॉक्यूमेंट्स
एलआईसी ने कहा है कि अन्य मामलों में नगरपालिका मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता पहले की तरह होगी ही। जहां तक डॉक्यूमेंट्स जमा करने की बात है तो सर्विसिंग ब्रांच में क्लेम सेटलमेंट के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में पॉलिसीधारकों के सामने आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ड्यू मैच्योरिटी सर्वाइवल बेनेफिट क्लेम के लिए किसी भी करीबी एलआईसी कार्यालय में दस्तावेज जमा करने की अनुमति दी है।
शुरू की वीडियो कॉल प्रोसेस
एलआईसी के अनुसार रिटर्न ऑफ कैपिटल ऑप्शन वाली एन्युइटीज के मामले में 31 अक्टूबर 2021 तक ड्यू एन्युइटीज के लिए लाइफ सर्टिफिकेट पेश करने से छूट दी मिलेगी। अन्य मामलों में ईमेल के जरिए भेजे गए लाइफ सर्टिफिकेट्स को भी स्वीकार किया जाएगा। एलआईसी ने वीडियो कॉल प्रोसेस के माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र की खरीद भी शुरू की है।
जानिए बाकी नयी सुविधाएं
जीवन बीमाकर्ता ने इंस्टैंट सेटलमेंट के लिए कस्टमर पोर्टल के माध्यम से अपने ग्राहकों के लिए ऑनलाइन एनईएफटी रिकॉर्ड करने और पेश करने की सुविधा भी शुरू की है। एलआईसी ने कहा कि इसके सभी ऑफिस 10 मई, 2021 से सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक खुले रहेंगे। यानी अब इसके ऑफिस सप्ताह में 6 दिन के बजाय 5 दिन काम करेंगे।
कैसे खरीदें पॉलिसी
एलआईसी ने यह भी कहा है कि पॉलिसीधारक इसकी वेबसाइट (www.licindia.in) पर बीमा पॉलिसी खरीदने, रिन्यूअल प्रीमियम की पेमेंट, लोन के लिए आवेदन करने, लोन की अदायगी और लोन के ब्याज और एडरेस बदलने सहित अन्य सेवाओं के लिए भी लॉग इन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications