नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बंद हो चुकी जीवन बीमा पॉलिसियों को फिर से शुरू करने का एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इसके तहत लोग अपनी बंद हो चुकी एलआईसी पॉलिसी को 6 मार्च 2021 तक शुरू करा सकते हैं। ऐसा कराने वालों को एलआई लेट फीस में 30 फीसदी तक की छूट भी देगी। अक्सर लोगों की पॉलिसियां बंद हो जाती हैं। ऐसे में उनको नुकसान होता है। पहले जमा किया गया प्रीमियम बेकार चला जाता है। ऐसे में अगर उन पॉलिसियों को दोबारा शुरू कराने का मौका मिले तो इसका फायदा उठा चाहिए। एलआईसी ने अपने ग्राहकों के लिए इसी तरह का अभियान 10 अगस्त से नौ अक्टूबर, 2020 तक भी चलाया था।
पूरे देश में चलाया जा रहा है यह अभियान
एलआईसी ने देश में स्थित अपने 1,526 सैटेलाइट कार्यालयों को बंद हो चुकी बीमा पॉलिसियों को को फिर चालू करने के लिए अधिकृत किया है। इस दौरान लोगों को विशेष चिकित्सा परीक्षण कराने की जरूरत भी नहीं होगी। एलआईसी ने कहा है कि इस विशेष अभियान के तहत पिछले 5 साल से बंद पड़ी पॉलिसियों को फिर से शुरू कराया जा सकता है। एलआईसी ने यह मौका 6 मार्च 2021 तक देने का फैसला किया है। हालांकि इस दौरान कुछ शर्तों के साथ उपभोक्ताओं को समयपूर्व बीच में बंद पॉलिसी को फिर चालू करने की अनुमति दी जाएगी।
30 फीसदी तक छूट भी मिलेगी
एलआईसी ने कहा है कि ज्यादातर पॉलिसियों को सिर्फ अच्छे स्वास्थ्य की घोषणा और कोविड-19 पर सवालों के कुछ जबाव के आधार पर फिर शुरू कराया जा सकता है। एलआईसी ने कहा है कि पॉलिसीधारकों को विलंब शुल्क पर 23 प्रतिशत तक की छूट भी इस दौरान दी जाएगी।
बंद पॉलिसियां शुरू कराने के जानें फायदे
आमतौर पर लोग सोचते हैं कि बंद पॉलिसी को दोबारा चलाने से अच्छा है कि नई पॉलिसी ले जी जाए। लेकिन ऐसा होता नहीं है। बीमा की प्रीमियम आपकी उम्र के हिसाब से तय होती है। ऐसे में अगर आप लगभग वैसा ही बीमा प्लान लेंगे तो आपको काफी ज्यादा प्रीमियम चुकाना होगा। वहीं अगर बंद पॉलिसी को दोबार शुरू कराया जाता है तो एक बार केवल कुछ लेट फीस देनी होगी, इसके बाद आप सामान्य प्रीमियम ही जमा करेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications