नई दिल्ली, मई 31। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा 4 मई को रेपो दर में 40 आधार अंकों की बढ़ोतरी की घोषणा के कुछ दिनों बाद, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (एलआईसी एचएफएल) ने अपनी सावधि जमा (एफडी) ब्याज दरों में संशोधन किया है। नई दरें 24 मई 2022 से प्रभावी होंगी। बता दें कि एलआईसी एचएफएल देश की सबसे बड़ी बीमा और सरकारी कंपनी एलआईसी की सब्सिडरी कंपनी है। आगे चेक करें इसकी एफडी की नयी ब्याज दरें।
कितनी हैं ब्याज दरें
सभी इंडिविजुअल डिपॉजिट पर ब्याज दरें वर्तमान में 5.60 प्रतिशत से 6.60 प्रतिशत तक अलग-अलग हैं। जमा न्यूनतम एक वर्ष और अधिकतम 5 वर्ष के लिए उपलब्ध हैं।
कौन कर सकता है अप्लाई
रेसिडेंट, अनिवासी व्यक्ति, अभिभावक के माध्यम से नाबालिग, एचयूएफ (हिंदू यूनाइटेड फैमिली), साझेदारी फर्म, सहकारी समितियां, व्यक्तियों का संघ, प्रॉप्राइट्री कंसर्न, ट्रस्ट, और प्रबंधन द्वारा निर्धारित अन्य लोग इन एफडी में जमा करने के लिए पात्र होंगे।
कम से कम निवेश राशि कितनी
क्यूवेलेटिव पब्लिक डिपॉजिट स्कीम के तहत कार्यकाल के विकल्प 1 वर्ष, 18 महीने, 2 वर्ष, 3 वर्ष और 5 वर्ष हैं। इस योजना में ब्याज को वार्षिक रूप से कंपाउड किया जाएगा और मैच्योरिटी पर मूल राशि के साथ-साथ किसी भी लागू टैक्स कटौती के बाद उसका भुगतान कर दिया जाएगा। न्यूनतम निवेश राशि 20,000 रुपये है और उसके बाद 1,000 रु के गुणक में आप निवेश कर सकते हैं।
ये हैं दरें
क्यूमेलेटिव पब्लिक डिपॉजिट ब्याज दर
1 वर्ष : 5.60 प्रतिशत
18 महीने : 5.90 प्रतिशत
2 वर्ष : 6.25 प्रतिशत
3 साल : 6.40 फीसदी
5 वर्ष : 6.60 प्रतिशत
नॉन-क्यूमेलेटिव पब्लिक डिपॉजिट
इस योजना के तहत जमाकर्ताओं को मासिक और वार्षिक ब्याज भुगतान के विकल्प मिलेंगे। कार्यकाल के विकल्पों में 1 वर्ष, 18 महीने, 2 वर्ष, 3 वर्ष और 5 वर्ष शामिल हैं। जबकि वार्षिक विकल्प के तहत प्रत्येक वर्ष 31 मार्च को ब्याज जमा किया जाएगा, इसका भुगतान मासिक विकल्प के तहत महीने की पहली और महीने की 31 तारीख को किया जाएगा।
नॉन-क्यूमेलेटिव पब्लिक डिपॉजिट ब्याज दर
1 साल की जमा राशि के लिए मासिक विकल्प : 5.45 प्रतिशत; 1 वर्ष के लिए वार्षिक विकल्प : 5.60 प्रतिशत
18 महीने की जमा राशि के लिए मासिक विकल्प : 5.75 प्रतिशत; 18 महीने के लिए वार्षिक विकल्प : 5.90 प्रतिशत
2-वर्षीय जमा के लिए मासिक विकल्प : 6.10 प्रतिशत; 2 साल की जमा राशि के लिए वार्षिक विकल्प : 6.25 प्रतिशत
3 साल की जमा राशि के लिए मासिक विकल्प : 6.25 प्रतिशत; 3 साल की जमा राशि के लिए वार्षिक विकल्प : 6.40 प्रतिशत
5 साल की जमा राशि के लिए मासिक विकल्प : 6.45 प्रतिशत; 5 साल की जमा राशि के लिए वार्षिक विकल्प : 6.60 प्रतिशत
कैसे मिलेगा ब्याज
ब्याज का भुगतान एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के बैंक खाते में चेक या आरटीजीएस/एनईएफटी/आईएमपीएस हस्तांतरण द्वारा जमा किए जाने की तारीख से किया जाएगा। भुगतान के रूप में केवल चेक और ऑनलाइन ट्रांसफर (आरटीजीएस/एनईएफटी/आईएमपीएस) स्वीकार किए जाएंगे। यह ध्यान दिया जा सकता है कि वरिष्ठ नागरिक सभी अवधियों पर 20 करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर अतिरिक्त 0.25 प्रतिशत ब्याज दर प्राप्त करेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications