नयी दिल्ली। हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने गुरुवार को नए घर खरीदारों के लिए अपनी लोन दरों को 7.5 प्रतिशत तक घटा दिया है। हालांकि नई घटी हुई दरें उन्हीं ग्राहकों के लिए होंगी जिनका सिबिल स्कोर 800 और उससे अधिक होगा। सिबिल स्कोर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री के आधार पर तय किया जाता है, जिसमें आपके लोन और क्रेडिट कार्ड आदि की पेमेंट देखी जाती है। कंपनी ने मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ मोहंती के अनुसार आरबीआई ने सिस्टम में पर्याप्त लिक्विडिटी प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए हैं। हमें फंड की सस्ती लागत भी मिल रही है और हम ग्राहकों को उसका लाभ देना चाहते हैं। होम लोन की दरें घटाने से ग्राहकों का विश्वास फिर से रियल एस्टेट में बढ़ाने में मदद मिलेगी।

ऐसे मिलेगा और भी सस्ता लोन
एलआईसी हाउसिंग और भी सस्ता लोन दे सकती है। कंपनी नए ग्राहकों को 7.4 फीसदी की दर पर होम लोन देगी, मगर कम दर उन्हीं ग्राहकों को लोन मिलेगा जो अपनी मौजूदा या नई सिंगल बीमा पॉलिसी को कंपनी से मिले लोन से लिंक करें। दरअसल लोन ग्राहक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के मामले में टर्म पॉलिसी लोन का ध्यान रखेगी। यानी एक तरह की सिक्योरिटी होगी। होम लोन में कमी का फायदा उन नए घर खरीदारों के लिए भी उपलब्ध होगा जिनका CIBIL स्कोर 800 से कम है। लेकिन उन्हें उच्च ब्याज दर पर लोन मिलेगा।
एचडीएफसी ने भी घटाई होम लोन पर ब्याज दर
देश की सबसे बड़ी फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी ने भी हाल ही में ब्याज दरें कम की हैं। कंपनी ने होन लोन पर ब्याज दरों में 15 बेसिस पॉइंट की कटौती की। एचडीएफसी 30 लाख रुपये से कम लोन पर सबसे कम 7.85 फीसदी की ब्याज दर ऑफर करती है। एचडीएफसी की घटी हुई होम लोन ब्या दरें 22 अप्रैल से लागू हो चुकी हैं। कंपनी ने ऐलान किया था कि इसने होम लोन पर अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (आरपीएलआर) को 15 बेसिस पॉइंट कम कर दिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications