नयी दिल्ली। अगर आप होम लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एलआईसी की हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने होम लोन सस्ता कर दिया है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने होम लोन की ब्याज दर घटा दी है। आपको एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस से 6.9 फीसदी की ब्याज दर पर लोन मिल सकता है। मगर ध्यान रहे कि आपका सिबिल स्कोर 700 या उससे अधिक होने जरूरी है। यानी 700 या इससे ज्यादा सिबिल स्कोर होने पर ही आपको इतनी कम ब्याज दर होम लोन मिल सकता है।
सबसे कम ब्याज दर
इससे पहले अप्रैल में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने अपनी होम लोन की ब्याज दर 7.50 फीसदी तक कम की थी। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के एमडी और सीईओ सिद्धार्थ मोहंती के अनुसार कंपनी के होम लोन की ब्याज दर अब तक की सबसे कम हो गई है। 50 लाख रु तक के होम लोन पर आपके लिए ब्याज दर 6.90 फीसदी रहेगी। जबकि इससे अधिक के होम लोन पर 7 फीसदी ब्याज दर होगी। मोहंती के मुताबिक कंपनी के लिए होम लोन की ब्याज दरें ऑल-टाइम लो हैं और इसके नतीजे में ईएमआई पेमेंट भी कम हुई है।
आरबीआई के फैसले का असर
मोहंती ने कहा कि हाल के महीनों में आरबीआई द्वारा रेपो दरों में कमी के बाद फंड की लागत (Cost of Funds) में कमी आई है। कंपनी की फंड की लागत वर्तमान में लगभग 5.6 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि कंपनी के कुल लोन का 25 प्रतिशत से अधिक पर मोहलत (आरबीआई की तरफ से ईएमआई पर कुछ महीनों की मोहलत) दी गई है। हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने पेंशनरों के लिए एक विशेष होम लोन प्रोडक्ट, गृह वरिष्ठ, भी लॉन्च किया। इसका कार्यकाल लोन लेने वाले की 80 वर्ष की आयु तक या अधिकतम 30 वर्ष तक, जो भी पहले हो, होगा।
क्या हैं गृह वरिष्ठ के बेनेफिट
गृह वरिष्ठ स्कीम के तहत तैयार घर खरीदने वाले ग्राहकों को 6 ईएमआई की छूट मिलेगा। इतना ही नहीं बन रहे या निर्माणाधीन मकानों के लिए ईएमआई भुगतान पर 48 महीने की रोक जैसी खास सुविधा भी होगी। यह विशेष रूप से तैयार लोन प्रोडक्ट रिटायर या जॉब कर रहे पीएसयू बीमाकर्ताओं, केंद्र और राज्य सरकार, रेलवे, डिफेंस और बैंकों के कर्मचारियों के लिए है। अधिक लोन पाने के लिए आवेदक संयुक्त रूप से अपने कमाने वाले बच्चों के साथ भी आवेदन कर सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications