LIC Housing Finance: अगर आप घर खरीदने का सपना देख रहे हैं या पहले से लिए गए होम लोन पर ब्याज ज्यादा दे रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने अपने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। अब कंपनी की सबसे कम ब्याज दर 8.50% सालाना हो गई है। ब्याज दरों में 0.25% (25 बेसिस प्वाइंट) की कमी की गई है।

कब से लागू होंगी नई दरें?
LIC HFL की यह नई ब्याज दरें 28 अप्रैल 2025 से लागू होंगी। इसका मतलब है कि अगर आप अब नया होम लोन लेने जा रहे हैं या पुराने लोन को ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो आपको नई कम दर का फायदा मिलेगा।
यह रेट कटौती खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जो नया घर खरीदना चाहते हैं, या फिर पुराने लोन को कम ब्याज दर पर दूसरी कंपनी से लेना चाहते हैं (जिसे बैलेंस ट्रांसफर कहते हैं)। इसके अलावा, अगर आपने पहले ही LIC HFL से लोन ले रखा है तो आप भी रिवाइज्ड रेट का फायदा उठा सकते हैं।
उदाहरण से समझें
मान लीजिए आपने 30 लाख रुपये का लोन 20 साल के लिए लिया है। अगर ब्याज दर 8.75% है, तो हर महीने करीब ₹26,500 की EMI बनती है। वहीं, अगर ब्याज दर 8% हो जाए, तो आपकी EMI लगभग ₹25,093 होगी। इसका मतलब है कि हर महीने करीब ₹1,400 की बचत होगी।।
क्या है कंपनी का कहना?
कंपनी का कहना है कि वह हमेशा अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने की कोशिश करती है। ब्याज दरें घटाने का फैसला ग्राहकों के हित में लिया गया है ताकि उन्हें लोन चुकाने में राहत मिल सके।
LIC HFL की ऑफिशियल वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच के ज़रिए आप नया होम लोन ले सकते हैं या पुराने लोन को ट्रांसफर करवा सकते हैं। इसके लिए आपकी आय, सिबिल स्कोर और डॉक्यूमेंट्स पूरे होने चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications