नयी दिल्ली। एलआईसी विभिन्न प्रकार की बीमा पॉलिसियों से लोगों की अलग-अलग जरूरतों और पसंद को पूरा करती है। एलआईसी के पास महिलाओं के लिए भी एक से एक शानदार स्कीम है। इन्हीं में एक है आधार शिला। इस योजना को विशेष रूप से महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है। इससे महिलाओं को सुरक्षा और बचत दोनों सुविधाएं मिलती हैं। इस योजना के तहत मैच्योरिटी से पहले किसी भी समय पॉलिसीधारक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के मामले में परिवार को वित्तीय सहायता मिलती है। यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी अवधि को सर्वाइव करे तो मैच्योरिटी पर एक साथ बड़ी रकम मिलती है। आधार शिला योजना पर आपको लोन भी मिल सकता है। यदि आप नये साल में बीमा पॉलिसी लेना चाहती हैं तो एलआईसी आधार शिला आपके लिए बेस्ट रहेगी। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।
सिर्फ 250 में मिलती है पॉलिसी
महिलाएं एलआईसी की आधार शिला योजना को केवल 250 रुपए में ले सकती हैं। पॉलिसी में आपको न्यूनतम 75000 रु और अधिकतम 3 लाख रु का बीमा कवर मिलता है। आप ये पॉलिसी 10 साल से लेकर 20 वर्ष तक के लिए ले सकती हैं। एलआईसी की आधार शिला योजना में बोनस फैसिलिटी का भी बेनेफिट मिलता है। एक अच्छी बात ये है कि आपको आधार पॉलिसी लेने के लिए मेडिकल की जरूरत नहीं है।
मिलता है ऑटो कवर
एलआईसी आधार शिला पॉलिसी के तहत ऑटो कवर भी देती है। इतना ही नहीं आपको इनकम टैक्स का फायदा भी मिलेगा। इस पॉलिसी के लिए एलआईसी की तरफ से 15 दिन का फ्री लुक पीरियड दिया जाता है। यानी अगर आपको पॉलिसी सही न लगे तो 15 दिनों के अंदर इसे वापस कर सकते हैं। आयु के नियम की बात करें तो आधार शिला पॉलिसी 8 से 55 वर्ष तक की महिलाएं के लिए।
आधार कार्ड है जरूरी
जो भी महिला आधार शिला पॉलिसी लेना चाहे तो उसे अनिवार्य रूप से आधार कार्ड पेश करना होगा। आपको इस पॉलिस में नियमित प्रीमियम का भुगतान करना होगा। पॉलिसी की अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु पर परिवार को आर्थिक मदद मिलेगी। प्रीमियम की बात करें तो मासिक के अलावा तिमाही और छमाही आधार पर भी प्रीमियम जमा कर सकते हैं।
कितना होता है प्रीमियम
यदि आपकी आयु 31 साल है और 20 साल की अवधि के लिए आधार शिला पॉलिसी ली जाए तो 4.5 फीसदी टैक्स के साथ आपको पहले साल में 10,959 रु का प्रीमियम जमा करना होगा। इसके बाद टैक्स 2.25 फीसदी रह जाएगा और आपकी प्रीमियम राशि 10,723 रु रह जाएगी। रोजाना के हिसाब से देखें तो आप केवल रोजाना 29 रु की बचत करके ये प्रीमियम अदा कर सकते हैं। एलआईसी आपको प्रीमियम के भुगतान के लिए 15 से 30 दिन का अतिरिक्त समय भी देगी। आप पॉलिसी कैंसल कराना चाहें तो प्लान के 15 दिनों में ऐसा किया जा सकता है।
मैच्योरिटी पर मिलेगी मोटी रकम
आप पॉलिसी की अवधि में 2,14,696 रु जमा करेंगे। मगर मैच्योरिटी पर आपको 3.97 लाख रु मिलेंगे। यदि पॉलिसी अवधि के पांच साल पूरे हो गए हैं और कम से कम 5 फुल सालाना प्रीमियम का भुगतान कर दिया गया है तो पॉलिसीधारक को एग्जिट के समय लॉयल्टी एडिशन भी मिलेगा। ये बेनेफिट डेथ या मैच्योरिटी दोनों ही मौकों पर मिलता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications