नई दिल्ली, दिसंबर 15। देश की सबसे बड़ी बीमा और सरकारी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम या एलआईसी अपने उपभोक्ताओं को समय समय पर नयी नयी पॉलिसी ऑफर करती रहती है। एलआईसी देश की कुछ उन बीमा कंपनियों में से एक है, जहां कोई भी जोखिम के बिना निवेश कर सकता है। इसका मतलब है कि यहां निवेश किया गया पैसा सुरक्षित माना जाता है। यह कंपनी वास्तव में सरकार द्वारा चलाई जाती है। इसी बीच एलआईसी ने अब एक नया प्लान पेश किया है। जानते हैं इस पॉलिसी की डिटेल।
धन रेखा पॉलिसी
एलआईसी ने जो नयी पॉलिसी पेश की है, वो है 'धन रेखा'। यदि पॉलिसी काफी अच्छी बताई जा रही है। इस पॉलिसी में बीमित राशि का एक तय हिस्सा नियमित अवधि में सर्वाइवल बेनेफिट के रूप में पॉलिसीधारक को दिया जाता रहेगा। इसका मतलब है कि यह नियम आपको भारी फायदा कराएगा।
कौन कर सकता है निवेश
पॉलिसी की खास विशेषता यह है कि जब यह मैच्योर हो जाती है, तो पॉलिसीधारक को पहले से मिली हुई राशि के लिए बिना किसी कटौती के पूरी बीमा राशि मिल जाएगी। इस योजना में आपको कम से कम 2 लाख रु का कवर लेना होगा। जबकि अधिकतम राशि कोई सीमा नहीं है। इसे निवेश की शर्तों के अनुसार 90 दिन से लेकर 8 साल तक के बच्चे के नाम पर लिया जा सकता है। इसी तरह अधिकतम आयु सीमा 35 से 55 वर्ष के बीच है।
कैसे देना होगा प्रीमियम
इस पॉलिसी को कॉर्पोरेट द्वारा तीन अलग-अलग तरीकों के साथ पेश किया गया है। इसमें ये तीन टर्म 20 वर्ष, 30 वर्ष और 40 वर्ष हैं। आप इसमें से कोई एक टर्म चुन सकते हैं। आपको शर्तों के अनुसार प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा। अगर आप 20 साल की अवधि का विकल्प चुनते हैं, तो आपको 10 साल के लिए प्रीमियम देना होगा।
जानिए बाकी प्रीमियम
अगर आप 30 साल का टर्म चुनते हैं तो आपको 15 साल के लिए प्रीमियम देना होगा। अगर आप 40 साल का टर्म चुनते हैं तो आपको 20 साल तक प्रीमियम देना होगा। इसके अलावा आप सिंगल प्रीमियम का भुगतान भी कर सकते हैं।
ऐसे मिलेगा सर्वाइवल बेनेफिट
20 वर्ष में प्रत्येक 10वें और 15वें पॉलिसी वर्ष के अंत में मूल बीमा राशि का 10% आपको दिया जाएगा। इसी तरह 30 वर्ष में 15वें, 20वें और 25वें पॉलिसी वर्ष के अंत में मूल बीमा राशि का 15% दिया जाएगा। 40 वर्ष में 20वें, 25वें, 30वें और 35वें पॉलिसी वर्ष के अंत में मूल बीमा राशि का 20% दिया जाएगा। जोखिम के शुरू होने की तिथि के बाद पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु पर दिए जाने वाले डेा बेनेफिट गारंटीड एडिशंस के साथ "मृत्यु पर बीमा राशि" होगा। अभी सिंगल प्रीमियम भुगतान के लिए, "मृत्यु पर बीमा राशि" को मूल बीमा राशि के 125% के रूप में रखा गया है। सीमित प्रीमियम भुगतान के लिए, "मृत्यु पर बीमा राशि" को मूल बीमा राशि के 125% या वार्षिक प्रीमियम के 7 गुना से अधिक के रूप में परिभाषित किया गया है। सीमित प्रीमियम भुगतान के तहत मृत्यु लाभ किसी भी अतिरिक्त प्रीमियम, किसी भी राइडर प्रीमियम, यदि कोई हो, और मृत्यु की तारीख के अनुसार टैक्स को छोड़कर भुगतान किए गए कुल प्रीमियम का 105% से कम नहीं होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications