नई दिल्ली, मई 19। भारतीय जीवन बीमा कंपनी (एलआईसी) भारत की सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद बीमा कंपनियों में से एक है। यह अपने ग्राहकों के भविष्य और जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चलाती है। यदि आप भी एलआईसी की किसी शानदार पॉलिसी में निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको एक बेहतरीन पॉलिसी ऑफर के बारे में बताएंगे, जो आपके जीवन को सुरक्षित बना सकता है। साथ ही आपके परिवार को केवल 1302 रुपये मासिक के खर्च पर क बड़ी राशि दिला सकता है। बड़ी राशि से मतलब है करीब 63 लाख रु।
जानिए पॉलिसी की डिटेल
यहां हम 'जीवन उमंग' नाम की पॉलिसी के बारे बताने जा रहे हैं। यह योजना आपके परिवार को इनकम और फाइनेंशियल सुरक्षा दोनों ऑफर करती है। साथ ही इसमें प्रीमियम भुगतान की समाप्ति से मैच्योरिटी तक सालाना सर्वाइवल बेनेफिट मिलेगा। दूसरा अहम बेनेफिट है पॉलिसीधारक को मैच्योरिटी पर एक बड़ी राशि। और अगर पॉलिसी अवधि के दौरान उसकी मृत्यु हो जाए तो परिवार को ये पैसा मिलेगा।
कौन ले सकता है ये पॉलिसी
योजना का लाभ 3 महीन के बच्चे से लेकर 55 वर्ष तक की आयु वर्ग वाले ले सकते हैं। पॉलिसी 100 साल की आयु तक कवर प्रदान करेगी। पॉलिसी धारक की मृत्यु के बाद उसके परिवार के सदस्यों को एकमुश्त राशि मिलेगी। एलआईसी की इस पॉलिसी में 15, 20, 25 और 30 साल तक प्रीमियम भुगतान की सुविधा मिलती है। पॉलिसी के तहत पॉलिसीधारक को आजीवन बीमा कवर मिलेगा।
हर साल 8 फीसदी पैसा मिलेगा
आप कोई भी प्रीमियम अवधि चुनते हैं तो आपको जीवन भर सालाना जीवन बीमा का 8% रिटर्न मिलेगा। एलआईसी के अनुसार इस पॉलिसी के तहत सर्वाइवल बेनेफिट इस तरह है कि प्रीमियम भुगतान अवधि के अंत में जीवित बीमित व्यक्ति पर, बशर्ते सभी देय प्रीमियम का भुगतान किया गया हो, मूल बीमा राशि के 8% के बराबर पैसा हर साल दिया जाएगा।
कैसे मिलेंगे 63 लाख रु
अगर आप इस योजना के तहत हर महीने 1,302 रुपये जमा करते हैं तो आपका सालाना प्रीमियम 15,298 रुपये होगा। इस हिसाब से आपका कुल निवेश 30 साल की अवधि के लिए 4,58,940 रुपये होगा। 31वें साल से पॉलिसीधारक को 40,000 रुपये का सालाना रिटर्न मिलेगा। इस हिसाब से अगर आप अपने 100 साल तक की गणना करें तो 40 हजार रु की 70 से गुणा करने पर 28 लाख रुपये बनते हैं। आपका प्रीमियम घटाने पर शुद्ध मुनाफा रहेगा करीब 23.41 लाख रु। एक बात और आपको बता दें कि अगर बीमित व्यक्ति 101 साल का हो जाता है तो उसे अलग से 62.95 लाख रुपये दिए जाते हैं।
एक साथ पाएं 3.60 लाख रु
एलआईसी की सिर्फ महिलाओं के लिए एक स्कीम है। यह आधारशिला पॉलिसी। पॉलिसी लेने वाली महिला की आयु 8 से 55 वर्ष तक होनी चाहिए। दूसरे महिला के पास आधार कार्ड होना जरूरी है। इस पॉलिसी में कोई महिला यदि रोज 51 रु जमा करे तो उसे मैच्योरिटी पर एक साथ 3.60 लाख रु मिलेंगे। यदि कोई 55 वर्षीय महिला 15 साल के टर्म प्लान के साथ आधारशिला पॉलिसी में 3 लाख रु के सम एश्योर्ड का विकल्प चुने तो उसे रोजाना 51 रुपये जमा करने होंगे। प्रीमियम मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर भरा जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications