नई दिल्ली, अप्रैल 21। आज के समय में अगर आप अपने बच्चों के लिए कुछ करना चाहते हैं तो समय से पहले तैयारी जरूरी है। चाहे आप बच्चों की शिक्षा के लिए पैसा जमा करें या फिर उनकी शादी के लिए आपको उनके बचपन से ही प्लानिंग करनी होगी। आप बच्चों के फ्यूचर के लिए कई तरह से पैसे जमा कर सकते हैं। इनमें पीपीएफ, एफडी और म्यूचुअल फंड आदि शामिल हैं। इसी तरह एक और ऑप्शन है, जिससे आपका बेटा/बेटी 18 साल की आयु तक पहुंचने पर लखपति हो जाएगा। आइए जानते हैं इस योजना की डिटेल।
एलआईसी का न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान
अगर आप भी बच्चों के फ्यूचर को लेकर टेंशन में हैं तो एलआईसी का न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान लें। इस प्लान में आप बच्चे का जन्म होते ही निवेश शुरू कर सकते हैं। इससे होगा ये कि जब आपका बच्चा व्यस्क होगा तो उसके पास एक बड़ी रकम होगी। इस पैसे का इस्तेमाल बच्चे की शिक्षा, शादी या किसी अन्य जरूरत में इस्तेमाल किया जा सकता है।
जानिए न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान के फायदे
न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान को लेने के लिए बच्चे की अधिकतम आयु 12 साल होनी चाहिए। ये एक बीमा योजना है। इसमें कम से कम 1 लाख रु का निवेश किया जा सकता है। अधिकतम आप जितना चाहे उतना निवेश कर सकते है। यह योजना 25 सालों के लिए होती है। अब जानते हैं कि कैसे बच्चा 18 साल पर लखपति बन सकता है।
कितना करना होगा निवेश
इस योजना में बच्चे को 18, 20 और 22 साल की आयु पर सम एश्योर्ड का 20-20 फीसदी राशि का भुगतान किया जाता है। जबकि 25 साल की आयु पर बची हुई 40 फीसदी रकम दी जाती है। अगर आप इस योजना में 5 लाख रु का बीमा करवाएं, तो उसे 18 साल पर ही 1 लाख रु मिलेंगे। जबकि 20 और 22 साल की आयु पर भी 1-1 लाख रु का भुगतान किया जाएगा। आखिर में 25 साल की आयु पर बाकी के 2 लाख रु मिलेंगे।
मिलता है बोनस
बच्चे के मैच्योरिटी पर बकाया राशि पर बोनस भी मिलेगा। यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो परिवार को सिम्पल बोनस और फाइन एडिशनल बोनस दिया जाता है। जो लोग पॉलिसी खरीदने में रुचि रखते हैं, वे सालाना, छमाही, त्रैमासिक या मासिक आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। कंपनी प्रीमियम का भुगतान करने के लिए ग्रेस पीरियड की सुविधा भी प्रदान करती है।
क्या होता है ग्रेस पीरियड
ग्रेस पीरियड का मतलब है कि प्रीमियम अदा करने के लिए अतिरिक्त समय। यदि किसी ने वार्षिक, अर्ध-वार्षिक या त्रैमासिक प्रीमियम का भुगतान करने का ऑप्शन चुना है, तो उसे 30 दिनों का ग्रेस पीरियड मिलेगा। दूसरी ओर, यदि प्रीमियम का मासिक भुगतान किया जाता है, तो इस मामले में दिया जाने वाला अतिरिक्त समय 15 दिन है। आपको इस पॉलिसी में रिवाइवल ऑप्शन की भी सुविधा मिलती है। यानी अगर प्रीमियम का भुगतान करने के कारण पॉलिसी इनेक्टिव हो जाए तो आप इसे फिर से चालू करवा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications