अगर आपके पास भी एलआईसी पॉलिसी है तो ये खबर जरुर पढ़ लें।
नई दिल्ली: अगर आपके पास भी एलआईसी पॉलिसी है तो ये खबर जरुर पढ़ लें। दरअसल, एलआईसी ने पॉलिसी धारकों को बताया है कि अगर आप अपनी पॉलिसी के अंतर्गत भुगतानों जैसे क्लेम, लोन आदि का समय से निस्तारण चाहते हैं तो अपना बैंक अकाउंट पॉलिसी से लिंक करवाएं। ऐसा नहीं पर आपका पूरा पैसा फंस सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि अपनी एलआईसी पॉलिसी को अपने बैंक खाते से लिंक करा लें। मालूम हो कि पहले एलआईसी पॉलिसी धारक को चेक भेजकर पूरा भुगतान करती थी, लेकिन अब उसने ऐसा करना बंद कर दिया है। बता दें कि एलआईसी पॉलिसी से संबंधित रकम का भुगतान पॉलिसी धारक के बैंक अकाउंट में ही करती है।

बैंक अकाउंट लिंक करना अनिवार्य
एलआईसी ने अब पॉलिसी धारकों के अकाउंट में सीधे पेमेंट करना शुरू कर दिया है। अब तक आपने अपनी पॉलिसी में अपना बैंक खाता नंबर नहीं जुड़वाया है तो बिना देर किए फौरन ये काम करें। एलआईसी पॉलिसी को बैंक अकाउंट जुड़वाने का तरीका बेहद आसान है।
- अपने बैंक अकाउंट का कैंसिल चेक या बैंक पासबुक के फ्रंट पेज की फोटोकॉपी नजदीकी एलआईसी ब्रांच में जमा करवानी होगी।
- एलआईसी ऑफिस में आपको एनईएफटी मैंडेट फॉर्म भरना होगा।
- इस फॉर्म के साथ आप कैंसिल चेक या बैंक पासबुक की कॉपी अटैच कर जमा करें।
- इसके 1 हफ्ते बाद आपकी पॉलिसी आपके बैंक अकाउंट से जुड़ जाएगी।
- इसके बाद एलआईसी से मिलने वाला कोई भी पैसा सीधे आपके अकाउंट में आएगा।
कोई अतिरिक्त शुल्क या सुविधा शुल्क नहीं
एलआईसी का कहना है कि बिना किसी अतिरिक्त मूल्य के सही व सुरक्षित भुगतान कहीं से भी किया जा सकता है। सभी डिजिटल भुगतान किसी भी अतिरिक्त शुल्क से मुक्त हैं। मुफ्त ई-सेवाओं के लिए एलआईसी की वेबसाईट पर एलआईसी के ग्राहक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें। क्रेडिट कार्ड से एलआईसी को किए जाने वाले सभी भुगतान पर सुविधा शुल्क को समाप्त कर दिया है। यह शुल्क छूट एक दिसंबर से प्रभावी हो गई है। एलआईसी ने कहा है कि क्रेडिट कार्ड के जरिये प्रीमियम नवीकरण, नए प्रीमियम या ऋण अथवा पॉलिसी पर लिए गए कर्ज के ब्याज के भुगतान पर एक दिसंबर से कोई अतिरिक्त शुल्क या सुविधा शुल्क नहीं लगेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications