एलआईसी सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था है। इसे देश भर में सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल है। एलआईसी पॉलिसी में निवेश करना लोगों की पहली पसंद है।
नई दिल्ली: एलआईसी सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था है। इसे देश भर में सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल है। एलआईसी पॉलिसी में निवेश करना लोगों की पहली पसंद है। देश में ज्यादातर परिवारों ने लाइफ इन्श्योरेंस की कोई न कोई पॉलिसी जरूर ले रखी है। LIC : इस पॉलिसी में करें निवेश तो बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादी तक की चिंता हो जाएगी दूर

तो अगर आपने भी एलआईसी पॉलिसी ले रखी है, या आपके पास भी ऐसे फोन कॉल्स आते हैं जो आपको पॉलिसी के बारे में गलत सलाह देते हैं। अगर हां तो आप सावधान हो जाएं। इन दिनों धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं। जालसाज अपनी बातों में लोगों को फंसाकर पॉलिसी की पूरी रकम को हड़प लेते हैं। इस तरह की घटनाओं को देखते हुए कंपनी ने अपने ग्राहकों को सावधान किया है।
एक गलत फोन कॉल से डूब जाएगा पूरा पैसा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलआईसी ने ट्वीट करके बताया कि ग्राहक ऐसे फोन कॉल्स से सावधान रहें जो ग्राहकों को पॉलिसी की गलत जानकारी देकर ठगते हैं। धोखाधड़ी करने वाले ग्राहकों को एलआईसी अधिकारी, आईआरडीएआई अधिकारी बनकर कॉल कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से पॉलिसी की रकम तुरंत दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी हुई है।
धोखाधड़ी से बचने के टिप्स
- अगर आपको पॉलिसी के बारे में कोई जानकारी चाहिए तो आप ऑफिशियल वेबसाइट www.licindia.in पर जाकर ही जानकारी लें।
- किसी भी नंबर फोन करके पॉलिसी के बारे में जानकारी न लें।
- इसके अलावा अगर कोई फर्जी कॉल आता है तो अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा आप इस लिंक spuriouscalls@licindia.com पर भेजकर रिपोर्ट कर सकते हैं।
- अनजान नंबर पर ज्यादा बात न करें, इसके अलावा अपनी कोई भी डिटेल शेयर न करें।
- आप पॉलिसी सरेंडर के बारे में किसी को भी जानकारी न दें। इसके अलावा अगर कोई आपको ज्यादा फायदा दिलाने की बात करें तो उसे कोई जानकारी न दें।
- फोन करने वाले व्यक्ति से कभी भी अपनी पॉलिसी डिटेल्स या कोई भी दूसरी जानकारी शेयर न करें।
फर्जी कॉल से रहें सावधान
एलआईसी के मुताबिक जारी किए गए अलर्ट में साफ कहा है कि कंपनी अपने ग्राहकों को कोई भी पॉलिसी सरेंडर करने का सुझाव नहीं देती है। कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वो इन अपुष्ट नंबर से आए फोन कॉल्स को अटेंड न करें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications