नई दिल्ली, सितंबर 28। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) भारत की सबसे बड़ी बीमा कम्पनी हैं। एलआईसी ने अपने ग्राहकों के लिए बहुत सारी चीजें बेहद आसान कर दी हैं। हर महीने पहले एलआईसी का प्रीमियम भरना बहुत मेहनत वाला काम लगता था, मगर ये सब अब बहुत आसान हो गया हैं। अब आप कुछ ही क्लिक्स में एलआईसी का प्रीमियम भर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी एलआईसी पॉलिसी में अपनी यूपीआई आईडी को लिंक कराना होगा। जिसके बाद आप अगली बार केवल एक मिनट में अपने प्रीमियम को भर लेंगे।
यूपीआई की सहायता से करें प्रीमियम का भुगतान
पहले केवल ऑनलाइन बैंकिंग और डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके ही ऑनलाइन प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता था। मगर एलआईसी ने अपनी सेवाओं को बढ़ाया हैं। अब एलआईसी ने पॉलिसीहोल्डर के लिए यूपीआई प्लेटफॉर्म जैसे फोन पे, गूगल पे, पेटीएम का भी विकल्प को शामिल कर लिया है। आप किस तरह एलआईसी पॉलिसी को यूपीआई आईडी से लिंक कर सकते हैं और आप किस तरह यूपीआई प्लेटफॉर्म की सहायता से अपने एलआईसी के प्रीमियम को भर सकते हैं चलिए जानते हैं।
एलआईसी प्रीमियम को गूगल पे से भरें
यदि आप गूगल पे की सहायता से एलआईसी प्रीमियम का भुगतान करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल पे ऐप को ओपन करना होगा और उसमें आपको बिल पेमेंट वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। जहां पर आपको व्यू ऑल में जाकर फाइनेंस एंड टैक्स में इंश्योरेंस विकल्प को चुनना होगा। जहां पर आपको बहुत सारी कंपनियों का नाम दिखाई देगा। जहां पर आप एलआईसी को खोजे और उस पर क्लिक करें। फिर आपको लिंक खाते वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। यह पर अपनी पॉलिसी का नंबर दर्ज करना होगा और अपना ईमेल एड्रेस डालना होगा। इसके बाद आपको लिंक करें पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके गूगल पे में एलआईसी पॉलिसी लिंक जो जाएगी। अब यह से आप प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। भुगतान के लिए आप आपका यूपीआई पिन को डाल कर भुगतान कर सकते हैं।
एलआईसी पॉलिसी पेटीएम में कैसे लिंक होगी
यदि आप अपनी एलआईसी पॉलिसी का भुगतान पेटीएम से करना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपको सबसे पहले पेटीएम ऐप को खोलना होगा इस के बाद आप रिचार्ज एंड बिल पेमेंट वाले विकल्प पर जाए और व्यू मोर पर क्लिक करें। यहां पर आपको एलआईसी का विकल्प मिल जायेगा। इस पर आपको क्लिक करना हैं और एलआईसी का विकल्प का चयन करना हैं। इसके बाद आपको यह पर पे इंश्योरेंस प्रीमियम दिखेगा। उस पर आपको क्लिक करना हैं। अपनी सारी जानकारी दर्ज करके प्रोसीड पर क्लिक करना हैं। आपकी पॉलिसी पेटीएम से लिंक हो जायेगी।
जब आपकी पॉलिसी पेटीएम से लिंक हो जायेगी फिर आप पेटीएम से प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। भुगतान करने के लिए आपको यूपीआई पिन दर्ज करना होगा। फिर आपके खाते से प्रीमियम की राशि डेबिट हो जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications