
LIC Financial Results: लिस्टिंग के बाद से अभी तक निवेशकों का नुकसान करा रही एलआईसी को इस बार बंपर मुनाफा हुआ है। एलआईसी का चौथी तिमाही में मुनाफा करीब 5 गुना तक बढ़ गया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 के चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी कर दिए हैं।
एलआईसी का शेयर बीते साल 17 मई को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था। कंपनी के शुरुआती निवेश करने वाले आज भी करीब 35 फीसदी के घाटे में हैं। अंदाजा है कि निवेशकों को करीब 2 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। वहीं एलआईसी का पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के लिए शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 35,997 करोड़ रुपये रहा है, जो 2021-22 में 4,125 करोड़ रुपये था।
वहीं एलआईसी के चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम के अनुसार कंपनी को बंपर मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 466 फीसदी बढ़कर 13428 करोड़ रुपये हो गया है। एलआईसी ने बुधवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद अपने वित्तीय परिणाम जारी किए थे। इसके चलते एलआईसी के शेयर पर इसका असर पता नहीं चला है। आज शेयर बाजार इन वित्तीय परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया देगा।
चौथी तिमाही में एलआईसी का मुनाफा 466 फीसदी बढ़कर 13428 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि 1 साल पहले समान तिमाही में यह मुनाफा 2371 करोड़ रुपये का था। एलआईसी ने वित्तीय परिणाम जारी करने के दौरान बताया है कि उसने 3 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की घोषणा की है।

एलआईसी ने बताया है कि उसकी नेट प्रीमियम आय मार्च तिमाही में 8 फीसदी कम होकर 1.31 लाख करोड़ रुपये रही है। 1 साल पहले समान तिमाही में यह 1.43 लाख करोड़ रुपये थी। एलआईसी के पहले साल की प्रीमियम आय 12 फीसदी कमा होकर 12811 करोड़ रुपये रही है। वहीं यह आय 1 साल पहले 14614 करोड़ रुपये थी।
एलआईसी के शेयर की फेसवैल्यू 10 रुपये है। इस 10 रुपये वाले प्रत्येक शेयर पर कंपनी ने 3 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड का ऐलान किया है। ध्यान रहे कि कंपनी ने पिछले साल 1.50 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड जारी किया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications