सरकारी इंश्योरेंस कंपनी जीवन बीमा निगम यानी LIC का शेयर सपाट ट्रेड कर रहा. BSE पर शेयर 1030 रुपए के दायरे में ट्रेड कर रहा. नतीजों के बाद शेयर फोकस में है. कंपनी ने Q4 नतीजे जारी किए हैं, जिसमें 13,762 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है. जबकि सालभर पहले की समान तिमाही में 13421 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था. LIC ने नतीजों के साथ धमाकेदार डिविडेंड का भी ऐलान किया है, जिससे सरकार को 3662 करोड़ रुपए का फायदा होगा. क्योंकि कंपनी में सबसे बड़ी हिस्सेदारी भारत सरकारी की है.
LIC डिविडेंड से सरकार को तगड़ा प्रॉफिट
एक्सचेंज फाइलिंग में LIC ने बताया कि बोर्ड ने 10 रुपए की फेस वैल्यू पर 6 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को 60% का डिविडेंड प्रॉफिट होगा. केंद्र सरकार को डिविडेंड से 3662 करोड़ रुपए का प्रॉफिट होगा. क्योंकि कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 96.5% है. इसके तहत कंपनी में सरकार के 6,10,36,22,781 शेयर हैं.
शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले
LIC के शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड से तगड़ा प्रॉफिट होने वाला है. क्योंकि हर शेयर पर कंपनी 6 रुपए का अंतरिम डिविडेंड दे रही. अगर आप भी निवेशक हैं तो रिकॉर्ड डेट तक खाते में शेयर को रखें. बोर्ड ने अंतरिम डिविडेंड के लिए 19 जुलाई 2024 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है. इससे पहले कंपनी ने फरवरी में शेयरहोल्डर्स को 4 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था. यानी FY24 में LIC ने कुल 10 रुपए का डिविडेंड दिया.

LIC का शेयर एक्सचेंज पर मई 2022 को लिस्ट हुआ था. पहली FY22 के लिए 1.5 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड को मंजूरी दी थी. FY23 में डिविडेंड की रकम दोगुनी और FY24 में तीन गुना कर दिया. इसके तहत केंद्र सरकार को तगड़ा प्रॉफिट हुआ. सरकार को डिविडेंड के रूप में FY24 में 6104 करोड़, FY23 में 1831 करोड़ और FY22 में 916 करोड़ रुपए मिले.
LIC Results
सरकारी इंश्योरेंस कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि FY24 में कुल मुनाफा 40,676 करोड़ रुपए रहा, जोकि FY23 में 36,397 करोड़ रुपए रहा था. यानी मुनाफे में 15.5% का ग्रोथ देखने को मिली. बता दें कि इंश्योरेंस कारोबार में LIC मार्केट लीडर है, जिसके पास 58.9% है. शेयर FY24 के दौरान 71% से ज्यादा बढ़ गया है. इस दौरान मार्केट कैप बढ़कर 2.4 लाख करोड़ रुपए हो गया है. इस लिहाज से SBI के बाद दूसरी सबसे बड़ी सरकारी कंपनी हो गई है.
LIC का दमदार प्रदर्शन
बाजार को दी जानकारी में LIC ने बताया कि ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट यानी GNPA 2.01% पर आ गया है, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 2.56% था. वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस यानी VNB 4.6% बढ़कर 9,583 करोड़ रुपए हो गया है. VNB मार्जिन भी 60 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 16.8% पर पहुंच गया है. मार्च, 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक अंडर असेट मैनेजमेंट यानी AUM 51.21 लाख करोड़ रुपए रहा. सालभर पहले समान अवधि में AUM 43.97 लाख करोड़ रुपए रहा था.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications