नई दिल्ली, सितंबर 13। आज के व्यक्त में इंश्योरेंस और बचत दो बेहद ही जरूरी चीज है। जहां पर इंश्योरेंस कोई दुर्घटना होने पर फैमिली को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है तो वही अधिक खर्चे को पूरा करने के लिए बचत बहुत आवश्यक होता है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अपने ग्राहकों को इंश्योरेंस और बचत दोनों को सुविधा देती है। ऐसी ही एलआईसी की एक पॉलिसी है उसका नाम है जीवन लाभ स्कीम। इसमें आप प्रतिदिन 253 रु का निवेश करके 54 लाख रु का फंड तैयार कर सकते हैं।
इस स्कीम की विशेषता ये है
इस स्कीम में ग्राहकों को लंबे समय की टर्म सुरक्षा का आनंद के लिए सीमित समय के लिए प्रीमियम का भुगतान करना होता है। साथ में पॉलिसी धारक को 2 वर्ष के लिए नियमित रूप से प्रीमियम का भुगतान करने के बाद इस स्कीम से लोन भी ले सकते है। आपको लोन सरेंडर वैल्यू के 90 प्रतिशत तक मिल सकता है। इस प्लान में आपको 5 वर्ष, 10 वर्ष और 15 वर्ष को किश्तों में डेथ और मैच्योरिटी बेनिफिट प्राप्त करने के ऑप्शन की भी पेशकश करता हैं। यदि आप इस स्कीम को अपने बच्चे के लिए खरीदते है तो माता पिता पॉलिसी के साथ एलआईसी के प्रीमियम वेवर बेनिफिट राइडर को भी जोड़ सकते है। अगर माता पिता गुजारा जाते है। एलआईसी की तरफ से भविष्य के प्रीमियम माफ कर दिए जाते है। जिससे बच्चे को प्रीमियम चालू रखने के लिए प्रीमियम का बोझ नहीं उठाना पड़ता है। 5 लाख या उससे अधिक का बीमित राशि है। तो फिर प्रीमियम राशि पर छूट का फायदा उठाया जा सकता है।
54 लाख रु का फंड इस तरह बनेगा
मान लीजिए अगर आप 25 वर्ष की आयु में एलआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी को खरीदते है तो फिर आपको मेच्योरिटी पर 54 लाख रु पाने के लिए आपको 25 वर्ष की अवधि के लिए इस पॉलिसी को खरीदना होगा। इसके साथ ही आपको राशि में 20 लाख रु को चुनना होगा। इसके बाद आप हर वर्ष 92400 रु प्रीमियम के रूप में जमा करेंगे यदि रोजाना की बात करें तो आपको प्रतिदिन 253 रु महीने के बात करें तो आपको हर महीने 7700 रु देना होगा। इसके बाद जब आपकी पॉलिसी मैच्योर होगी, तो फिर आपको 54.50 लाख रु मिलेंगे।
बेनिफिट टैक्स में
आप इस पॉलिसी में प्रीमियम के रूप में एक वित्तीय वर्ष में भुगतान की गई ज्यादातर 1.5 लाख रु की राशि आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत छूट के योग्य है।
More From GoodReturns

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications