LIC Share Price: आज कारोबारी शेसन में एक बार फिर बाजार की शुरुआत बिकवाली के साथ हुई। बाजार के दोनों बेंचमार्क सुस्ती के साथ ट्रेड करते दिखाई दे रहे हैं। एक दिन पहले बाजार हरे निशान के साथ बंद हुआ था। इन दिनों कंपनियां अपने Q1 के रिजल्ट का ऐलान कर रही हैं।

इस कड़ी में देश किस सरकारी बीमा कंपनी LIC ने क्वाटर फस्ट का रिजल्ट जारी किया है। आज ट्रेडिंग के दौरान एलआईसी के शेयर फोकस में बने हुए है। कंपनी के शेयर शुरूआती कारोबार में सुबह के 10:11 बजे तक 4% उछलकर 922 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने जून 2025 की तिमाही के नतीजों में अच्छी ग्रोथ दिखाई है। कंपनी का मुनाफा, प्रीमियम आय और नए बिजनेस से कमाई सभी में बढ़त देखने को मिली है, हालांकि कमीशन खर्च में थोड़ी गिरावट आई है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के शेयरों को 22 में से 17 विषलेषको ने खरीने की सलाह दी है।
मुनाफे में बढ़ोतरी
जून तिमाही में एलआईसी का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 3.9% की बढ़त के साथ ₹10,957 करोड़ रहा। कंपनी के मुताबिक, यह सुधार पॉलिसियों की बढ़ती बिक्री और निवेश से बेहतर रिटर्न की वजह से आया है।
प्रीमियम कलेक्शन में उछाल
इस दौरान कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम 4.7% बढ़कर ₹1,19,618.4 करोड़ हो गई। यह संकेत देता है कि ग्राहकों का भरोसा एलआईसी पर बरकरार है और पॉलिसी रिन्युअल के साथ नए कस्टमर्स भी तेजी से जुड़ रहे हैं।
कमीशन खर्च घटा
इस तिमाही में नेट कमीशन 2.8% कम होकर ₹4,975 करोड़ रहा। इसका मतलब है कि कंपनी ने एजेंट और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क से जुड़े खर्चों को नियंत्रित करने पर फोकस किया है।
नए बिजनेस में दमदार प्रदर्शन
एलआईसी का टोटल एनुअल प्रीमियम इक्विवैलेंट (APE) 9.45% बढ़कर ₹12,652 करोड़ पर पहुंचा, जबकि रिटेल APE 4.65% की बढ़त के साथ ₹7,061 करोड़ रहा।
VNB मार्जिन में सुधार
वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (VNB) में 20.75% की बढ़त दर्ज की गई और यह ₹1,944 करोड़ हो गया। साथ ही, VNB मार्जिन भी 13.9% से बढ़कर 15.4% तक पहुंच गया, जो कंपनी के नए बिजनेस से मुनाफे में बढ़त का संकेत देता है।
52 वीक में कंपनी का ऐसा रहा कारोबार
एलआईसी के शेयर्स आज शुक्रवार को 4% तक तेजी के साथ 922 रुपए पर ट्रेड कर रहे है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 885 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 1159 रुपए अगस्त 2024 में टच किया था। और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 715 रुपए मार्च 2025 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 5,83,196.41 करोड़ रुपए है। कंपनी ने निवेशको को पिछले एक विक में करीब 4% का रिटर्न दिया है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications