LIC share latest news: बीते कारोबारी दिवस यानी शुक्रवार को एलआईसी के शेयर में 59.95 रुपये की तेजी दर्ज हुई थी। जब से शेयर बाजार में एलआईसी का शेयर लिस्ट हुआ है, इतनी बड़ी तेजी पहली दर्ज हुई है। यह दिन की तेजी का रिकॉर्ड है। लेकिन यह तेजी आई कैसे, आइये इस बात को जानते हैं। इस तेजी में सबसे बड़ा कारण उन दो खबरों का रहा है, जो एलआईसी के चेयरमैन ने दी हैं।
पहले जानिए एलआईसी के शेयर में तेजी का मजलब और शेयर का रिटर्न अब क्या है। बीते शुक्रवार को एलआईसी का शेयर 677.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। एलआईसी के शेयर में 59.95 रुपये यानी करीब 10 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई थी। एलआईसी के शेयर में इस तेजी से इसकी मार्केट कैप में तेज बढ़त दर्ज हुई है। कंपनी की मार्केट कैप 37,855.12 करोड़ रुपये बढ़कर 4,28,613.47 करोड़ रुपये हो गई है।

उस दिन एलआईसी के शेयर ने न्यूनतम स्तर 620.55 रुपये का बनाया था। वहीं शुक्रवार को उच्चतम स्तर था 682.00 रुपये का। जहां तक बीते एक साल की बात है तो एलआईसी के शेयर ने न्यूनतम स्तर 530.05 रुपये का बनाया है। जहां तक उच्चतम स्तर की बात है तो यह 754.25 रुपये का रहा है।
जानिए एलआईसी के शेयर का रिटर्न
- एलआईसी के शेयर ने 1 हफ्ते के दौरान 10.25 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- एलआईसी के शेयर ने 1 माह के दौरान 9.75 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- एलआईसी के शेयर ने 3 माह के दौरान 3.38 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- एलआईसी के शेयर ने 1 जनवरी 2023 से लेकर अभी तक के दौरान 1.02 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- एलआईसी के शेयर ने 1 साल के दौरान 8.55 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
(नोट: यह रिटर्न शुक्रवार यानी 24 नवंबर 2023 के बंद रेट के आधार पर निकाला गया है।)
अब जानिए वह खबरें, जिनकी दम पर एलआईसी का शेयर इतनी तेजी से बढ़ा
एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने बीते दिनों एक बातचीत में बताया था कि एलआईसी चालू वित्त वर्ष 2023-24 में नई पॉलिसी के प्रीमियम में डबल डिजिट ग्रोथ हासिल करने की उम्मीद कर रही है। सिद्धार्थ मोहंती के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में दोहरे अंक की वृद्धि का अनुमान लगा रहे हैं। हालिया रुझान व्यक्तिगत खुदरा कारोबार में तेजी दिखा रहे हैं, इसलिए उम्मीद है कि हम लक्ष्य को पा लेंगे।
इसके अलावा इन्होंने बताया कि एलआईसी दिसंबर के पहले सप्ताह में एक नई सेवा भी पेश करने जा रही है। नई सर्विस के बारे में इन्होंने इशारों में बताया कि यह सुनिश्चित रिटर्न प्रदान करेगी और इसके पूर्ण होने के बाद बाद पॉलिसीधारक को जीवन भर बीमा राशि का 10 प्रतिशत मिलेगा।
इन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में एलआईसी की नई पॉलिसी प्रीमियम आय 2.65 प्रतिशत बढ़कर 25,184 करोड़ रुपये हो गई है। 1 साल पहले की समान अवधि में यह 24,535 करोड़ रुपये थी।
इसके अलावा एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने सबसे बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि एक फिनटेक कंपनी शुरू करने का इरादा है। इसे एक बिजनेस मॉडल के तौर पर शुरू किया जा सकता है। इन्होंने बताया कि एक टोटल डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट (डीआईवीई) शुरू की है और परियोजना के लिए सलाहकार नियुक्त किया है।
उन्होंने कहा कि एलआईसी को ज्यादातर नए ग्राहक अपने एजेंटों के माध्यम से मिलते हैं। इसके बाद, अन्य क्षेत्रों में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा, उन्होंने कहा, दावा निपटान, ऋण और अन्य सेवाएं जैसी सेवाएं एक बटन के क्लिक पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने कहा, "ग्राहकों को कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से हमारी आवश्यक सेवाओं तक पहुंच सकते हैं। हम फिनटेक पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और व्यवसाय के विस्तार में इसकी क्षमता का उपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि एलआईसी अपनी खुद की फिनटेक शाखा के विकल्प भी तलाश रही है, जिसे एक बिजनेस मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications