नई दिल्ली, जून 14। जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की पॉलिसियों को कम से कम तीन वर्षों के लिए प्रीमियम का भुगतान करने के बाद सरेंडर किया जा सकता है। यदि पॉलिसीधारक तीन साल से पहले पॉलिसी को सरेंडर कर देता है, तो कोई सरेंडर वैल्यू नहीं होगी। हालांकि, पॉलिसी के सरेंडर को सही नहीं माना जाता है, क्योंकि सरेंडर वैल्यू हमेशा आनुपातिक रूप से कम होगी। पर फिर भी यदि आप कभी पॉलिसी सरेंडर करना चाहें तो उसका क्या तरीका होगा, आगे जानिए।
सरेंडर वैल्यू
यह वह वैल्यू होती है जो आपको देय राशि है। यदि आप पॉलिसी को बंद करने और एलआईसी से इसे रिडीम करने का निर्णय लेते हैं तो जो वैल्यू आपको मिलेगी उसे सरेंडर वैल्यू कहा जाएगा। एलआईसी को पूरे तीन साल के प्रीमियम का भुगतान करने के बाद ही सरेंडर वैल्यू दी जाती है। इसके अलावा, यदि यह एक पार्टिसिपेटिंग पॉलिसी है तो नियमों के अनुसार बोनस इसके साथ एड कर दिया जाता है।
अधिक होगा प्रीमियम
यदि आप इस स्तर पर किसी अन्य बीमा को लेने का निर्णय लेते हैं, तो फिर बीमा आपको बहुत अधिक प्रीमियम पर उपलब्ध होगा, क्योंकि आपकी उम्र पहले की पॉलिसी लेने के बाद अधिक हो गई होगी। यदि आपने 3 साल के प्रीमियम का भुगतान किया है, तो आप सरेंडर वैल्यू प्राप्त करने के पात्र हैं, जो आम तौर पर भुगतान किए गए प्रीमियम का 30 फीसदी है, पहले वर्ष के प्रीमियम को छोड़कर। इसमें राइडर्स के लिए भुगतान किया गया कोई अतिरिक्त प्रीमियम, टैक्स और एलआईसी से प्राप्त होने वाले किसी भी बोनस को भी शामिल नहीं किया गया है।
उदाहरण से समझिए
उदाहरण के लिए आपका सालाना प्रीमियम 50,000 रुपये है। और आपने चार साल के लिए प्रीमियम का भुगतान किया है, फिर कुल भुगतान किया गया प्रीमियम होगा 2 लाख रुपये। प्रथम वर्ष को छोड़कर प्रीमियम होगा 1.5 लाख रु। सरेंडर वैल्यू भुगतान किए गए प्रीमियम का 30% होगी। इसका अर्थ है कि 1.5 लाख रुपये का 30% आपको मिलेगा। यह राशि 45,000 रुपये है। साथ ही, याद रखें कि इस गारंटीड सरेंडर वैल्यू में पहले से अर्जित बोनस को नहीं जोड़ा जाएगा।
कैसे करें सरेंडर
अपनी मौजूदा पॉलिसी को सरेंडर करने के लिए आपको एलआईसी सरेंडर फॉर्म और एनईएफटी फॉर्म भरना होगा। इन फॉर्मों के साथ आपको अपने पैन कार्ड की कॉपी और पॉलिसी के मूल दस्तावेज देने होंगे। एलआईसी को एक हस्तलिखित पत्र लिखें जिसमें बताया गया हो कि आप इसे बंद क्यों करना चाहते हैं। सभी दस्तावेज अटैच करें और इसे रजिस्टर्ड डाक या कुरियर के माध्यम से भेजें। रिक्वेस्ट प्रोसेस होने के बाद आपकी राशि दे दी जाएगी।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
1. ऑरिजिनल पॉलिसी बांड दस्तावेज़
2. एलआईसी पॉलिसी सरेंडर फॉर्म नंबर 5074। (फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है)।
3. बैंक खाता डिटेल
4. एलआईसी का एनईएफटी फॉर्म (यदि आप सरेंडर फॉर्म का उपयोग नहीं कर रहे हैं)।
5. मूल आईडी प्रमाण जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड।
ये है जरूरी बात
ध्यान रहे है कि यदि प्रीमियम का भुगतान तीन साल की अवधि के लिए किया गया है, लेकिन अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण, आगे भुगतान नहीं किया जा सकता है, तो आपकी पॉलिसी कम बीमित राशि के लिए अपने आप एक पेड-अप पॉलिसी में परिवर्तित हो जाएगी। इसकी पेमेंट आपको मैच्योरिटी तिथि पर या पॉलिसीधारक की मृत्यु की स्थिति में मिलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications