अगर आपने भी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी से बीमा पॉलिसी ली है तो ये खबर आपके लिए खास है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अपने ग्राहकों के लिए कई इंश्योरेंस पॉलिसी मुहैया कराती है।
नई दिल्ली: अगर आपने भी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी से बीमा पॉलिसी ली है तो ये खबर आपके लिए खास है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अपने ग्राहकों के लिए कई इंश्योरेंस पॉलिसी मुहैया कराती है। जिसमें ग्राहक को कई बेनिफिट मिलते हैं। लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनियों में से एक मानी जाती है। इन पॉलिसी को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है जिसमें गरीब से लेकर अमीर तक निवेश कर सकते हैं। महिलाओं के पास Aadhaar कार्ड है तो LIC की इस पॉलिसी में मिलेगा ज्यादा फायदा

एलआईसी का जीवन लाभ प्लान
एलआईसी अपने ग्राहकों के आज और कल को सुरक्षित रखने के लिए खास योजनाएं लेकर आता रहता है। अगर आप सुरक्षित निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो एलआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। वित्तीय सुरक्षा के लिए एक इंश्योरेंस प्लान का होना बहुत जरूरी होता है। एलआईसी की जीवन लाभ सीमित प्रीमियम वाली नॉन-लिंक्ड एंडोमेंट पॉलिसी है। इस प्लान में आपको इंश्योरेंस के बेनिफिट्स के साथ-साथ सेविंग बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इस प्लान के तहत मेच्योरिटी से पहले कभी भी पॉलिसीहोल्डर की दुर्भाग्यपूर्ण रूप से मौत होने पर परिवार को वित्तीय मदद मिलती है। वहीं, पॉलिसीहोल्डर को मेच्योरिटी तक जीवित रहने पर एकमुश्त रकम मिल जाती है। इस प्लान के तहत पॉलिसीहोल्डर्स को लोन फैसिलिटी मिलती है।
कुछ ही सालों में बन जाएंगे अमीर
आपको बता दें कि एलआईसी का जीवन लाभ प्लान के जरिए आप हर रोज 233 रुपये का निवेश करके 17 लाख रुपये का फंड बना सकते हैं। यानी आप कुछ ही सालों में अमीर बन सकते हैं। बता दें एलआईसी के प्लान हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं। इस पॉलिसी का नाम जीवन लाभ (936) है। यह एक नॉन लिंक्ड पॉलिसी है। इस वजह से इस पॉलिसी का शेयर मॉर्केट से कोई संबंध नहीं है। यह एक लिमिटड प्रीमियम प्लान है। कंपनी ने यह प्लान बच्चों की शादी, पढ़ाई और प्रॉपर्टी की खरीददारी को लेकर बनाया है।
जीवन लाभ पॉलिसी की खासियत
- एलआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी मुनाफा और सुरक्षा दोनो ही ऑफर करती है।
- इस पॉलिसी को 8 से 59 साल की उम्र के लोग ले सकते हैं।
16 से 25 साल तक पॉलिसी का टर्म लिया जा सकता है।
- कम से कम 2 लाख रुपये का सम एश्योर्ड लेना होगा, वहीं अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।
- 3 साल तक प्रीमियम भरने पर लोन की सुविधा भी मिलती है।
- प्रीमियम पर टैक्स छूट और पॉलिसी धारक की मृत्यु पर नॉमिनी को बीमित रकम और बोनस के लाभ मिलते हैं।
कम निवेश में मिलेगा 17 लाख रु
ऐसे समझे अगर कोई व्यक्ति 23 वर्ष की उम्र में 16 साल के टर्म प्लान और 10 लाख सम एश्योर्ड विकल्प को चुनता है तो उसे 10 साल तक रोजाना 233 रुपये भरने होंगे। इस तरह उसे कुल 855107 रुपये भरने होंगे। यह रकम मैच्योरिटी पर यानि 39 वर्ष की आयु पर दे दी जाएगी जो कि 17,13,000 रुपये होगी।
जीवन लाभ पॉलिसी से जुड़े फायदे
- पॉलिसी में मेच्योरिटी से जुड़े लाभ मिलेगे।
- पॉलिसी टर्म खत्म होने पर जीवित पॉलिसीहोल्डर को बेसिक सम इंश्योर्ड के साथ बोनस एकमुश्त राशि के रूप में प्रदान किया जाएगा।
- पॉलिसी के समय मृत्यु होने पर, पॉलिसी की अवधि के दौरान पॉलिसीहोल्डर की मौत होने पर भुगतान किए गए सभी प्रीमियम, मौत की स्थिति के लिए निर्धारित सम इंश्योर्ड और अन्य बोनस दिए जाएंगे।
अगर पालिसी धारक की मृत्यु, पालिसी अवधि के दौरान होती है और उसने मृत्यु तक सभी प्रीमियम का भुगतान किया है, तो उसके नॉमिनी को मृत्यु लाभ के रूप में मृत्यु पर मिलने वाली बीमित रकम, सिंपल रिवर्सनरी बोनस और फाइनल एडीशन बोनस (अगर कुछ है तो) का भुगतान किया जाता है। इसका मतलब यह है कि नॉमिनी को अतिरिक्त बीमा राशि मिलेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications