Life Insurance Policy New Rules from 1st October: आज 1 अक्टूबर से कई सारे बदलाव देशभर में लागू किए गए हैं। फिर चाहे वो पोस्ट ऑफिस स्कीम हो या फिर क्रेडिट कार्ड चार्ज हो। इन सभी से जुड़े हुए बदलाव आम आदमी की जेब पर असर डालेंगे।
लाइफ इश्योरेंस पॉलिसी सरेंडर के लिए भी नए नियमों को 1 अक्टूबर से लागू किया जा रहा है, जिससे पॉलिसी का प्रीमियम बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ-साथ अब जीवन बीमा पॉलिसी सरेंडर करने पर आपको अधिक रिफंड भी मिलेगा। चलिए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

पॉलिसी सरेंडर करने पर मिलेगा ज्यादा फायदा मिलेगा (Life Insurance Policy News)
इकोॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि IRDAI ने इंश्योरेंस कंपनियों को ट्रेडिशनल एंडोमेंट पॉलिसियों के लिए हायर स्पेशल सरेंडर वैल्यू (SSV) की पेशकश दी है। इससे कई लाइफ इंश्योरेंस पॉलसी बदलने या छोड़ने वाले पॉलिसीधारकों को फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि कई इश्योरेंस कंपनियों ने IRDAI से सरेंडर वैल्यू रेगुलेशन को बदलने के लिए और नियमों का पालन करने की टाइमलाइन बढ़ाने की अपील की है।
1 अक्टूबर 2024 से सभी बीमा कंपनियों को स्पेशल सरेंडर वैल्यू रेगुलेशन का सही तरह से पालन करना होगा और ऐसा नहीं करने पर बीमा नियामक IRDAI उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेगा।
एबीपी न्यूज के अनुसार, पहले ये नियम था कि 4 से 7 साल के अंदर अगर पॉलिसी सरेंडर होती है तो आपको प्रीमियम का 50 फीसदी भुगतान कर दिया जाएगा। जैसे अगर आपने 2 लाख रु का प्रीमियम भरा है और 4 साल में पॉलिसी सरेंडर कर दी है तो आपको करीब 1.2 लाख रुपये वापस मिल जाते हैं। अब स्पेशल सरेंडर वैल्यू के नियमों के अनुसार, आपको करीब 1.55 लाख रुपये तक मिलेंगे।
IRDAI ने दी पॉलिसी सरेंडर से जुड़ी ये जानकारी
पहले ये नियम था कि अगर को पॉलिसीहोल्डर 1 साल के बाद अपनी पॉलिसी सरेंडर करता था तो, उसे कोई राशि रिफंड नहीं की जाती थी, लेकिन नए नियम के तहत 1 अक्टूबर के बाद लाइफ इश्योंरेंस सरेंडर करने पर रिफंड मिलेगा। इसके लिए शर्त है कि पूरे साल का इश्योरेंस प्रीमियम जमा होना चाहिए।
IRDAI ने इसपर जानकारी देते हुए बताया है कि, 'पांच वर्ष से कम की सीमित प्रीमियम भुगतान अवधि वाली पॉलिसियों और एकल प्रीमियम पॉलिसियों के लिए, SSV पहले पूर्ण साल के प्रीमियम या सिंगल प्रीमियम, जो भी लागू हो, की प्राप्ति के तुरंत बाद देय हो जाएगा।'
1 अक्टूबर से लागू हुए नए नियम से आपको मिलेगा ज्यादा रिफंड (Life Insurance Policy New Rules From October 2024)
एबीपी के अनुसार, 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहे नियमों के अनुसार, आपको रिफंड मिलेगा। मान लीजिए कि अगर आपने 10 साल के लिए पॉलिसी ली और उसका 50 हजार प्रीमियम भर दिया लेकिन किसी वजह से आपको पहले साल में ही पॉलिसी बंद करनी पड़ी तो आपके 50 हजार रुपये डूब जाते थे लेकिन अब नए नियमों के तहत आपको लगभग 31295 रुपये तक वापस मिल जाएंगे।
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, पहले के नियमों में जानकारी दी गई थी कि अगर पॉलिसी चौथे और सातवें साल के बीच सरेंडर की जाती है, तो कुल प्रीमियम का 50% पेमेंट किया जाना चाहिए।
पिछले सरेंडर वैल्यू नियमों के अनुसार, अगर आपने 4 साल बाद पॉलिसी छोड़ दी होती, तो आपको 1.2 लाख रुपये (2 लाख रुपये के कुल प्रीमियम का 50% और 40,000 रुपये का बोनस) वापस मिल जाएंगे। इस स्पेशल सरेंडर वैल्यू रेगुलेशन के तहत आपको 1.55 लाख रुपये रिफंड किए जाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications