
Lionel Messi Net Worth : रविवार को फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला गया। ये मुकाबला हुआ अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच। दोनों ही टीमें दो-दो बार विश्व कप जीत चुकी थीं। जो टीम जीतती वो तीसरी बार खिताब जीतती। ये कारनामा कर दिखाया अर्जेंटीना ने। इससे दुनिया को नया फुटबॉल चैंपियन मिला, क्योंकि पिछली बार 2018 में विश्व कप फ्रांस ने ही जीता था। कल का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों की ओर से 3-3 गोल किए गए। फिर बात आई पेनल्टी शूटआउट की, जिसमें अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हरा दिया और वर्ल्ड कप जीत लिया। इस मैच के नायक रहे लियोनेल मेसी। मेसी ने मैच में 2 गोल किए। इसके बाद रात भर दुनिया भर में जश्न होता रहा और लोग भारत सहित अन्य देशों में सड़कों पर निकल कर मेसी-मेसी चिल्लाते रहे। मेसी दुनिया भर में बहुत अधिक पसंद किए जाने वाले फुटबॉलर हैं। जितने बड़े वे फुटबॉलर हैं, उतनी ही उनकी कमाई है। उनकी कमाई आपको हैरान कर देगी। आगे जानते हैं मेसी की संपत्ति के बारे में।
जीते हैं लग्जरी लाइफ
लियोनल मेसी काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनका लाइफस्टाइल बेहद दमदार है। मेसी के पास कारों का अच्छा-खासा कलेक्शन है। साथ ही आलीशान घर, होटल और अपना प्राइवेट जेट भी है। मेसी ऑन फील्ड तो कमाई करते ही हैं, उसके साथ-साथ वे ऑफ फील्ड भी खूब कमाई करते हैं। इस तरह वे दो तरफ से पैसा कमाते हैं। आगे जानिए मेसी की कुल संपत्ति के बारे में।
कितनी है दौलत
फोर्ब्स और इनसाइडर की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि लियोनल मेसी की दौलत नवंबर 2022 तक कुल नेट वर्थ 60 करोड़ डॉलर थी। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 49,590 करोड़ रुपये होती है। रिपोर्ट के अनुसार मेसी के पास जो आलीशान होटल है, उसका एक रात का किराया 100 पाउंड है। ये रकम भारतीय मुद्रा में 10000 रु से होती है।
सबसे अधिक कमाई वाले खिलाड़ी
दुनिया में जो खिलाड़ी सबसे अधिक कमाई करता है वो भी मेसी ही हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट बताती है कि मेसी ने खिलाड़ियों में 2021 से 2022 के दौरान सबसे अधिक कमाई की। पिछले साल मई से लेकर इस साल मई तक उन्होंने 13 करोड़ डॉलर की कमाई की है।
कैसे-कैसे की कमाई
13 करोड़ डॉलर की कमाई में से मेसी ने करीब 7.5 करोड़ डॉलर पीसीजी कॉन्ट्रैक्ट से हासिल किए। वहीं 3.5 करोड़ डॉलर उनकी सैलेरी रही। इसके अलावा 2.5 करोड़ डॉलर उन्हें साइनिंग बोनस और बाकी अन्य माध्यमों से मिले। बता दें कि मेसी की कई बड़े ब्रांड्स के साथ एंडोर्समेंट डील भी है, जिनमें सोशियो, पेप्सी, एडिडास, बडवाइज़र और हार्ड रॉक शामिल हैं।
खुद का निजी फुटबॉल ग्राउंड
जून 2022 की फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि मेसी के अब तक के करियर की कमाई 1.1 बिलियन डॉलर से अधिक हो सकती है। अब अनुमान लगाया गया है कि वर्ल्ड कप जीत के बाद उनकी इनकम और बढ़ सकती है। मेसी के पास एक प्राइवेट फुटबाल ग्राउंड भी है और एक आलीशान घर भी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications