नई दिल्ली, अप्रैल 24। म्यूचुअल फंड में निवेश क्यों बढ़ रहा है, अगर यह जानना हो तो म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न जानिए। म्यूचुअल फंड स्कीमों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। 3 से 5 साल के दौरान ढेर सारी स्कीमों ने निवेशकों का पैसा डबल से ज्यादा कर दिया है। यही कारण है कि म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़ रहा है। जानकारों का मानना है कि जिसे एक बार अच्छा रिटर्न मिल गया, वह फिर लगातार म्यूचुअल फंड स्कीमों में ही निवेश कर रहा है। यही कारण है कि म्यूचुअल फंड में फोलियो की संख्या और हर माह निवेश करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आइये जानते हैं कि किन म्यूचुअल फंड स्कीमों ने 1 लाख के निवेश को सीधे 2 लाख रुपये से ज्यादा कर दिया है। इसी के साथ यह भी जानिए कि इन्हीं म्यूचुअल फंड स्कीमों ने सिप माध्यम से कितना रिटर्न दिया है।
आइये जातने हैं पैसा डबल करने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमों के बारे में।
पराग पारिख फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
पराग पारिख फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल से हर साल औसतन 20.62 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर इस म्यूचुअल फंड स्कीम में किसी ने आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 2,55,374 रुपये हो गई। वहीं इस स्कीम ने सिप माध्यम से बीते 5 साल में औसतन हर साल 23.46 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने आज से 5 साल पहले इस स्कीम में 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 10,67,259 रुपये होगी।
पीजीआईएम इंडस्ट्रीज फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड स्कीम
पीजीआईएम इंडस्ट्रीज फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल से हर साल औसतन 18.56 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर इस म्यूचुअल फंड स्कीम में किसी ने आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 2,34,219 रुपये हो गई। वहीं इस स्कीम ने सिप माध्यम से बीते 5 साल में औसतन हर साल 23.71 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने आज से 5 साल पहले इस स्कीम में 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 10,73,625 रुपये होगी।
आईआईएफएल फोकस्ड इक्विटी फंड म्यूचुअल फंड स्कीम
आईआईएफएल फोकस्ड इक्विटी फंड म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल से हर साल औसतन 18.36 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर इस म्यूचुअल फंड स्कीम में किसी ने आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 2,32,273 रुपये हो गई। वहीं इस स्कीम ने सिप माध्यम से बीते 5 साल में औसतन हर साल 21.69 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने आज से 5 साल पहले इस स्कीम में 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 10,22,870 रुपये होगी।
मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप म्यूचुअल फंड स्कीम
मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल से हर साल औसतन 17.92 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर इस म्यूचुअल फंड स्कीम में किसी ने आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 2,28,020 रुपये हो गई। वहीं इस स्कीम ने सिप माध्यम से बीते 5 साल में औसतन हर साल 21.58 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने आज से 5 साल पहले इस स्कीम में 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 10,20,148 रुपये होगी।
एसबीआई फोकस्ड इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम
एसबीआई फोकस्ड इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल से हर साल औसतन 17.21 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर इस म्यूचुअल फंड स्कीम में किसी ने आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त 2,21,197 रुपये हो गई। वहीं इस स्कीम ने सिप माध्यम से बीते 5 साल में औसतन हर साल 18.69 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने आज से 5 साल पहले इस स्कीम में 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 9,51,707 रुपये होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications