नयी दिल्ली। यह पक्का करने के लिए कि जरूरत पड़ने पर आप अपने जरूरी पर्सनल टार्गेट को पूरा कर सकते हैं, निवेश करना जरूरी है। निवेश आपको पैसों की तंगी से बाहर निकलने में भी मदद करेगा। जरूरत पड़ने पर अगर आपने निवेश नहीं किया तो लोन से काम चल सकता है। अगर आपको लोन लेना पड़ जाए तो उसे चुकाने के लिए आपके पास पूरी तैयारी होनी चाहिए। जहां तक आसानी से लोन मिलने का सवाल है तो पर्सनल लोन के बजाय गोल्ड लोन ज्यादा बेहतर है। इसकी अहम वजह है कम ब्याज दर। पर्सनल लोन के मुकाबले गोल्ड लोन पर काफी कम ब्याज देना होगा। यदि आप गोल्ड लोन लेना चाहते हैं तो उन जगहों की तलाश करें, जहां आपको सबसे कम ब्याज दर चुकाना होगा। यहां हम आपको 15 बैकों के गोल्ड लोन की ब्याज दरों की जानकारी देंगे।
अधिकतम और न्यूनतम ब्याज दर और लोन राशि
गोल्ड लोन की अधिकतम और न्यूनतम राशि अलग-अलग बैंकों में विभिन्न हो सकती है। उदाहरण के लिए एससबीआई 20,000 रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक का गोल्ड लोन ऑफर कर रहा है। गोल्ड लोन की अवधि भी अलग-अलग हो सकती है। उदाहरण के लिए एसबीआई गोल्ड लोन की अवधि 36 महीने यानी 3 साल की है।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
बैंक या एनबीएफसी (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) से गोल्ड लोन लेने के लिए आपको विभिन्न दस्तावेज पेश करने होंगे। इनमें आपका आईडी प्रूफ, एडरेस प्रूफ और आपके पासपोर्ट फोटो शामिल है। ये दस्तावेज आमतौर पर आवश्यक होते हैं। कोई भी अन्य जरूरी दस्तावेज़ भी अलग-अलग वित्तीय संस्थानों में भिन्न हो सकते हैं।
गोल्ड लोन चार्जेस
लोन लेने वाले को आम तौर पर लोन लेने के लिए लेनदेन / प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना होता है। गोल्ड लोन लेते समय प्रोसेसिंग फीस के अलावा उधारकर्ता को सोने के मूल्यांकन के लिए भी भुगतान करना हो सकता है। बैंक प्रोसेसिंग शुल्क और मूल्यांकन शुल्क के अलावा डॉक्यूमेंटेशन और फोरक्लोजर की लागत भी वसूल सकता है। इसलिए आपको बैंक और / या एनबीएफसी के उन सभी शुल्कों की जानकारी पहले से लेनी चाहिए, जो लोन के उपयोग से पहले वसूल किए जाएंगे।
गोल्ड लोन की ब्याज दरें
आगे बताई जाने वाली ब्याज दरें उन 15 बैंकों की हैं जो इस समय सबसे कम ब्याज दर गोल्ड लोन ऑफर कर रहे हैं। याद रखें इनमें से हर बैंक की सबसे कम ब्याज दर की जानकारी दी जाएगी। लोन राशि, लोन अवधि या बैंक द्वारा लगाए गए किसी भी अन्य नियम और शर्त के आधार पर उपलब्ध ब्याज दर अलग हो सकती है।
7 से 8.50 फीसदी तक ब्याज दर
इस समय पंजाब एंड सिंध बैंक में सबसे कम 7.00 फीसदी ब्याज दर पर गोल्ड लोन मिल रहा है। वहीं बैंक ऑफ इंडिया में 7.35 फीसदी, एसबीआई में 7.50 फीसदी, केनरा बैंक में 7.65 फीसदी, कर्नाटक बैंक में 8.38 फीसदी, इंडियन बैंक, यूको बैंक और फेडरल बैंक तीनों में 8.50 फीसदी की ब्याज दर पर गोल्ड लोन मिल जाएगा।
8.75 फीसदी से 9.60 फीसदी तक ब्याज दर
पंजाब नेशनल बैंक में 8.75 फीसदी, यूनियन बैंक में 8.85 फीसदी, जम्मू और कश्मीर बैंक में 8.90 फीसदी, सेंट्रल बैंक में 9.05 फीसदी, इंडियन ओवरसीज बैंक में 9.25 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 9.50 फीसदी और बैंक ऑफ बड़ौदा में 9.60 फीसदी ब्याज दर पर गोल्ड लोन मिल रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications