नई दिल्ली, अगस्त 26। आपने ढेर सारी लोन स्कीमों और ऑफर के बारे में सुना होगा। मगर क्या कभी बिना ब्याज के लोन ऑफर के बारे में सुना है। अगर नहीं तो आज इस ऑफर बारे में जान लीजिए। इस समय एक कंपनी बिना ब्याज लगाए लोन दे रही है। ये ऑफर कोई बैंक नहीं, बल्कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कंपनी फ्लिपकार्ट लेकर आई है। हालांकि ये लोन सभी को नहीं मिल सकता। बल्कि एक खास कैटेगरी को इसका लाभ मिलेगा। आगे जानिए इस ऑफर की पूरी डिटेल।
किसे होगा फायदा
फ्लिपकार्ट के डिजिटल बी2बी (बिजनेस टू बिजनेस) मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट होलसेल ने एक नई क्रेडिट स्कीम की घोषणा की है, जो किराना स्टोरों को उनकी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और उनके कारोबार को बढ़ाने में मदद करेगी। यानी इस स्कीम के तहत किराना स्टोर मालिकों को लोन दिया जाएगा। कंपनी की तरफ से दिए गए बयान में कहा गया है कि फ्लिपकार्ट होलसेल की क्रेडिट पेशकश आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ साझेदारी में की गयी है। इसे 'ईजी क्रेडिट' नाम दिया गया है और ये देश भर में स्थानीय किराना स्टोरों की समस्याओं का समाधान करेगी।
क्या है कंपनी का मैन मकसद
फ्लिपकार्ट होलसेल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड आदर्श मेनन के मुताबिक कंपनी का मुख्य लक्ष्य किराना और रिटेलर्स के लिए कारोबार को आसान बनाना और उनके ग्रोथ के सफर को बढ़ावा देना है। इन नई पेशकशों के जरिए किराना स्टोर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और अन्य फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी संस्थानों के साथ साझेदारी में एंड-टू-एंड डिजिटल ऑनबोर्डिंग के जरिए जीरो कॉस्ट पर लोन प्राप्त कर सकते हैं।
कितने रु तक का लोन मिलेगा
आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट की नयी पेशकश के तहत किराना स्टोर और रिटलर्स कम से कम 5,000 रुपये का लोन ले सकते हैं। जबकि अधिकतम लोन लिमिट 2 लाख रुपये तय की गयी है। ब्याज दर की बात करें तो यदि 14 दिनों के अंदर लोन लौटा दिया जाए तो ही लोन ब्याज मुक्त रहेगा। यानी 14 दिन की अवधि तक के लिए ही ब्याज फ्री लोन मिलेगा।
किराना दुकानदारों को फायदा
मेनन ने आगे कहा कि हम मानते हैं कि नई क्रेडिट योजना भारत में स्थानीय किराना दुकानदारों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान निकलेगा। ये योजना इसीलिए तैयार की गई है। इससे उन्हें अपने कैश फ्लो को मैनेज करने और हमारे प्लेटफॉर्म पर खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, जिससे डिजिटलीकरण के जरिए पूरे बी2बी रिटेल इकोसिस्टम को फायदा मिलेगा।
15 लाख हैं सदस्य
फ्लिपकार्ट होलसेल देश भर में 15 लाख से अधिक सदस्यों को सर्विस ऑफर करती है, जिसमें किराना / खुदरा विक्रेता, होटल, रेस्तरां और कैफेटेरिया और कार्यालय और संस्थान शामिल हैं। फ्लिपकार्ट थोक ग्राहकों कई सर्विस ऑफर करती है, जिनमें फ्लिपकार्ट की तरफ से एश्योर्ड किए गए क्वालिटी प्रोडक्ट्स की एक चेन, सिम्पल और सुविधाजनक ऑर्डर रिटर्न और आसान ऑर्डर ट्रैकिंग सुविधा शामिल है। आपको हर उत्पाद पर बेहतर मार्जिन के साथ सीधे उनकी दुकानों से उत्पाद की डिलीवरी भी मिलेगी। भारत के किराना स्टोर देश के रिटेल सेक्टर के दो-तिहाई से अधिक की हिस्सेदारी रखते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications