नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण देश भर में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में टेलीकॉम सेक्टर पर भी इसका असर पड़ा है। दरअसल वे लोग जो ऑफलाइन माध्यमों में से रिचार्ज करवाते हैं उनके लिए लॉकडाउन में अपना मोबाइल रिचार्ज करवाना मुश्किल है। इससे टेलीकॉम कंपनियों की रिचार्ज वैल्यू 35 फीसदी तक घटी है। मगर फिर भी टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहकों के लिए कई सुविधाएं शुरू की हैं। इनमें वैलिडिटी बढ़ाना, मुफ्त टॉकटाइम, कैशबैक, एटीएम से रिचार्ज और कई खास नये ऑफर शामिल हैं। देश की 4 बड़ी टेलीकॉम कंपनियां, जियो, एयरटेल, वोडाफोन और बीएसएनएल, ये सभी सुविधाएं दे रही हैं। आइए इन कंपनियों की ऐसी सभी सुविधाओं के बारे में जानत हैं, जिनका फायदा आप लॉकडाउन के दौरान उठा सकते हैं।
जियो के खास बेनेफिट और सुविधाएं
रिलायंस जियो ने अपने सभी जियो फोन ग्राहकों की वैलिडिटी 17 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है। साथ ही जियो ने ग्राहकों को 100 फ्री कॉलिंग मिनट और 100 फ्री एसएमएस देने का भी ऐलान किया है। पर ध्यान रहे कि जियो का यह ऑफर सभी ग्राहकों के लिए नहीं है। इस बीच जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक और सुविधा शुरू की है। जियो ग्राहक एटीएम से मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। साथ ही आप अपना जियो नंबर इसकी MyJio ऐप और ऑफिशियल वेबसाइट से भी रिचार्ज कर सकते हैं।
वोडाफोन आइडिया ने दिए बेनेफिट
वोडाफोन आइडिया ने भी ग्राहकों के लिए 17 अप्रैल तक वैलिडिटी बढ़ा दी है। वहीं जिन प्रीपेड ग्राहकों का बैलेंस खत्म हो गया उन्हें कंपनी ने 10 रुपये का टॉकटाइम दिया है। वोडाफोन के ग्राहक भी एटीएम के जरिए अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। साथ ही वोडाफोन दूसरों के लिए रिचार्ज पर कैशबैक ऑफर भी लेकर आई है।
बीएसएनएल ने दिए ये लाभ
सरकारी क्षेत्र की बीएसएनएल ने भी सभी ग्राहकों को 10 रुपये का टॉकटाइम दिया है। साथ ही ग्राहकों के नंबर की वैलिडिटी 20 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। बता दें कि बीएसएनएल के जिन ग्राहकों की 22 मार्च के बाद वैलिडिटी खत्म हुई है उनके नंबर पर मुफ्त में इनकमिंग कॉल और आउटगोइंग के लिए 10 रुपये का बैलेंस दिया गया है। इसके अलावा बीएसएनएल ने ब्रॉडबैंड में कई खास ऑफर भी पेश किए हैं।
एयरटेल भी कर रही ग्राहकों की मदद
एयरटेल ने भी बतौर सहायता अपने ग्राहकों के लिए कई सुविधाएं पेश की हैं। इनमें 17 अप्रैल तक फ्री में इनकमिंग कॉल की वैलिडिटी बढ़ाना, कम आय वाले लोगों के लिए 10 रुपये का टॉकटाइम और वैलिडिटी लॉकडाउन के बीच खत्म होने पर इसे 17 अप्रैल तक बढ़ाया जाना शामिल है। आप अपना एयरटेल चुनिंदा बैंकों के एटीएम से भी रिचार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा एयरटेल ग्राहक अपोलो फार्मेसी और बिग बाजार से भी अपना एयरटेल नंबर रिचार्ज करा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications