Lok Adalat Date: अगर आपके ऊपर भी पुराने ट्रैफिक चालान अभी तक पेंडिंग हैं और आप 13 सितंबर को लगी लोक अदालत में नहीं जा पाए थे, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। इस साल दिल्ली में एक और लोक अदालत लगने वाली है, जिसमें आप अपने चालान कम पैसों में निपटा सकते हैं।

कई लोग पूछ रहे हैं कि अगली लोक अदालत कब लगेगी, कौन-से चालान निपटाए जा सकते हैं और वहां जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। यहां हम सभी सवालों के आसान शब्दों में जवाब दे रहे हैं।
दिसंबर में होगी साल 2025 की चौथी लोक अदालत
साल 2025 में कुल चार लोक अदालत लगने की योजना थी। इनमें से तीन पहली 8 मार्च, दूसरी 10 मई, तीसरी 13 सितंबर पहले ही आयोजित की जा चुकी हैं। अब चौथी और अंतिम लोक अदालत 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी।
जिन लोगों के चालान अभी तक पेंडिंग हैं, उनके लिए यह बड़ा मौका है। अगर आप इस बार भी चूक गए, तो अगली लोक अदालत 2026 में कब लगेगी, इसकी जानकारी अभी जारी नहीं की गई है। इसलिए दिसंबर वाला अवसर बिल्कुल न छोड़ें।
किन चालानों को लोक अदालत में नहीं निपटाया जाता?
यह बात सभी लोगों को जाननी चाहिए कि लोक अदालत में हर तरह का ट्रैफिक चालान नहीं माफ किया जाता। कुछ चालान ऐसे हैं जिन पर कोई छूट नहीं मिलती सड़क हादसे से जुड़े चालान, किसी अपराध या गंभीर मामले से जुड़े चालान, इन मामलों की सुनवाई सामान्य लोक अदालत में नहीं होती। लोक अदालत में सिर्फ साधारण ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालान निपटाए जाते हैं, जैसे कि हेलमेट न पहनने पर चालान, सीट बेल्ट न लगाने पर चालान, रेड लाइट जंप करना, जेब्रा क्रॉसिंग पर गाड़ी रोकना, नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना इन मामलों में अक्सर चालान काफी कम राशि में निपट जाता है।
लोक अदालत में जाने से पहले क्या करना जरूरी है?
लोक अदालत में जाने से पहले एक बेहद जरूरी प्रक्रिया होती है-टोकन लेना। टोकन के बिना आप लोक अदालत में एंट्री भी नहीं कर सकते।
टोकन कब मिलेंगे?
अक्सर लोक अदालत से कुछ दिन पहले ऑनलाइन टोकन जारी किए जाते हैं। चूंकि लोक अदालत 13 दिसंबर को है, इसलिए माना जा रहा है कि 6 या 7 दिसंबर के आसपास टोकन मिलना शुरू हो सकते हैं। हालांकि अभी यह अनुमान है। सही तारीख दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। टोकन मिलते ही आपको जल्दी से जल्दी उसे बुक कर लेना चाहिए, क्योंकि सीमित स्लॉट होते हैं और जल्दी खत्म हो जाते हैं।
आखिरी मौका न छोड़ें
अगर आपका चालान लंबे समय से पेंडिंग है, तो दिसंबर की लोक अदालत आपके लिए सबसे बड़ा अवसर है। कम पैसों में चालान निपट जाएगा और आगे किसी परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। टोकन मिलने की तारीख पर नजर रखें और समय पर प्रक्रिया पूरी करें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications