Dry Day in Bangalore : 19 अप्रैल से पहले चरण के लोक सभा चुनाव 2024 शुरू हो चुके हैं। आखिरी चरण का चुनाव 1 जून को होगा और चुनाव आयोग के अनुसार 4 जून को मतगणना होगी। 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनजर बेंगलुरु में शराब की बिक्री पर तीन दिनों के लिए प्रतिबंध रहेगा।

इन दिनों पर बेंगलुरु में रहेगा 'ड्राई डे' (Know Dry Day in Bangalore)
आपको बता दें कि इस आदेश के अनुसार शराब बेचने वाली सभी दुकानें 24 अप्रैल को शाम 5 बजे से 26 अप्रैल, 2024 की आधी रात तक बंद रहेंगी। बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त बी दयानंद द्वारा जारी आदेश में तीन दिनों को 'ड्राई डे' घोषित किया गया है।
आदेश देते हुए उन्हें यह जानकारी दी की "मैं, उपायुक्त और जिला मजिस्ट्रेट, बेंगलुरु सिटी डिस्ट्रिक्ट, बेंगलुरु, प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कर्नाटक उत्पाद शुल्क क़ानून (सामान्य खंड) नियम, 1967 की धारा 135 (सी) द्वारा सरकार और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के नियम -10 (बी) मतदान की तारीख से: 24-04-2024 शाम 5.00 बजे से तारीख तक: 26-04-2024 रात्रि 12.00 बजे एवं मतगणना तिथि: 03-06 -2024 पूरे बेंगलुरु सिटी जिले (पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र को छोड़कर) में 04-06-2024 को मध्यरात्रि 12.00 बजे से मध्यरात्रि 12.00 बजे तक सभी प्रकार के शराब उत्पादन, बिक्री, वितरण, परिवहन, भंडारण आदि पर प्रतिबंध लगाने का आदेश लागू किया गया है।
बेंगलुरु में इस दिन लागू होगी धारा 114
बेंगलुरु में 26 अप्रैल से लागू होगी धारा 114 बेंगलुरु शहर आयुक्तालय की सीमा में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा 24 अप्रैल शाम 6 बजे से 26 अप्रैल की आधी रात तक लागू रहेगी।
इस आदेश के अनुसार, पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने, रैलियां, सार्वजनिक बैठ करने, घातक हथियार और विस्फोटक सामान या पदार्थ रखने, पुतले प्रदर्शित करने और जलाने, उत्तेजक भाषण देने और सार्वजनिक रूप से राजनीतिक नारे लगाने पर प्रतिबंध रहेगा।
3 जून को भी बंद रहेंगी शराब की दुकानें
लोकसभा चुनाव में मतगणना के कारण बेंगलुरु में 3 जून से फिर से दुकानें बंद रहेंगी। मतदान के बाद, मतगणना के कारण 3 जून को रात 12 बजे से 4 जून को रात 12 बजे तक शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। दुकानें, बार, होटल, रेस्तरां भी बंद रहेंगे।
आदेश में कहा गया है कि रेस्तरां और होटलों को केवल भोजन और नॉन-अल्कोहलिक पेय पदार्थ परोसने की अनुमति होगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में होगा। इस राज्य में 28 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से 14 निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता 26 अप्रैल को वोट डालेंगे। 14 निर्वाचन क्षेत्रों में से बेंगलुरु के चार लोकसभा क्षेत्र बेंगलुरु दक्षिण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल और बेंगलुरु ग्रामीण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।
साल 2019 में 2019 में कर्नाटक की 28 सीटों के लिए दो चरणों में वोट डाले गए थे । बीजेपी 28 में से 25 सीटें जीतकर भारी जीत हासिल की। कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट आई थी, जेडी एस को भी एक सीट मिली थी।
चुनाव आयोग ने घोषणा यह भी जानकारी की है कि वोटों की गिनती 4 जून को होगी और नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Bengaluru's New Navigation App: सड़कों के गड्ढों से लेकर रोडब्लॉक तक, इस नेविगेशन ऐप से कर सकते हैं चेक
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications