नई दिल्ली, मार्च 28। घरेलू इक्विटी बाजार हाल ही में बिकवाली के दबाव में आया है। लेकिन कई पेनी स्टॉक इस स्थिति में भी निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देने में कामयाब रहे हैं। मल्टीबैगर का मतलब है निवेशकों का पैसा कई गुना कर देना। आंकड़ों के मुताबिक इस साल अब तक 20 पेनी स्टॉक 725 फीसदी से अधिक तक की तेजी दिखा चुके हैं। अभी भी कई शेयर ऐसे हैं, जो आगे भारी रिटर्न दे सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे।
ये है वो शेयर
जिस शेयर की जानकारी हम देने जा रहे हैं वो है विकास ईकोटेक। ये एक स्मॉल कैप कंपनी है। यानी ये एक पेनी स्टॉक है। इसका रेट भी कम है और कंपनी की मार्केट कैपिटल भी। इस शेयर के लिए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शेयर 2022 में काफी तगड़ा रिटर्न दे सकता है। इस समय विकास ईकोटेक का शेयर 5.55 रु पर है। इस स्तर पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 624.89 करोड़ रु है।
कहां तक जाएगा शेयर
विकास ईकोटेक के शेयर के लिए टार्गेट प्राइस 11.60 रु है। जबकि इस समय ये 5.55 रु पर है। यानी आप मौजूदा भाव से आराम से 109 फीसदी से अधिक का रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह आपका पैसा आराम से डबल से अधिक हो सकता है। बता दें कि विकास ईकोटेक के लिए 11.60 रु का टार्गेट शॉर्ट टर्म का है। पिछले 52 हफ्तों में विकास ईकोटेक का शेयर 6.90 रु तक चढ़ा और 1 रु तक फिसला है।
क्यों है उम्मीद
अब हम आपको बताते हैं कि विकास ईकोटेक के लिए इतनी उम्मीद क्यों है। दरअसल इस कंपनी को लेकर कुछ बड़ी खबरें हैं। पहली बड़ी खबर है कि विकास ईकोटेक के बहुत सारे शेयर नोमुरा सिंगापुर लिमिटेड खरीदे हैं। इस कंपनी ने 24 मार्च 2022 को एक बल्क डील के तहत 66,00,000 शेयर खरीदे हैं। ये खरीदारी 5.35 रु प्रति शेयर के भाव पर की गयी है। इस तरह की खरीदारी से कंपनी को लेकर विश्वास बढ़ जाता है।
इनकम बढ़ाने पर जोर
कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि विशेष रसायन और पॉलिमर उत्पाद निर्माता विकास ईकोटेक लिमिटेड (वीईएल) अगले वित्त वर्ष में निर्यात को फिर से शुरू करने होने से 360 करोड़ रुपये की इनकम प्राप्त करना चाहती है, जो कोविड -19 महामारी के कारण रुका हुआ था। विकास ईकोटेक पश्चिमी क्षेत्र में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज की तलाश कर रही है क्योंकि यह विस्तार की योजना बना रही है। डायवर्सिफिकेशन के तहत कंपनी व्यापक आधार वाले व्यावसायिक हितों, नई सामग्रियों या उत्पादों, भौगोलिक स्थानों और बाजार क्षेत्रों के लिए नए बिजनेसों पर भी विचार कर रही है।
6.5 करोड़ रु के मिले ऑर्डर
कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि उसके स्पेशियलिटी कंपाउंड डिवीजन ने लगभग 65 मिलियन रुपये (6.5 करोड़ रुपये) के नए ऑर्डर प्राप्त किए हैं, जो कि 700 मिलियन टन के पहले से मौजूद ऑर्डर में शामिल हो गए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष के प्रदर्शन में योगदान मिलेगा। नई दिल्ली स्थित कंपनी ने स्टील पाइप फिटिंग जैसे इंफ्रा उत्पादों और गैस ऐप्लिकेशन के लिए एमडीपीई पाइप जैसे नए व्यापार क्षेत्रों में भी विस्तार किया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications