नई दिल्ली, सितंबर 19। किस्मत के बारे में कुछ भी यकीन से नहीं कहा जा सकता। कब किस्मत किसी को मालामाल बना दे या किसी को सड़क पर ला दे, ये कोई नहीं जानता। किस्मत से जुड़ी एक बात सच है कि हर साल लॉटरी से सैकड़ों लोगों की किस्मत बदल जाती है। भारत से अमेरिका तक कई देशों में लॉटरी चलती है। लोग लॉटरी खरीदते हैं और उनमें से कुछ मालामल बन जाते हैं। हाल ही में एक ऑस्ट्रेलियाई कपल की भी किस्मत लॉटरी ने बदल दी और वे करोड़पति बन गए।
मना रहे थे छुट्टियां
एक ऑस्ट्रेलियाई जोड़ा हाल ही में छुट्टियों पर गया था। मगर वहीं उन्हें पता चला कि उन्होंने लॉटरी में 7 लाख डॉलर से अधिक (भारतीय मुद्रा में 5.15 करोड़ रु से अधिक) का इनाम जीता है। उन्होंने यह टिकट छुट्टी के दौरान ही खरीदा था। इसी एक टिकट ने उनकी किस्मत को हमेशा के लिए बदल दिया।
बीच पर खरीदा टिकट
क्वींसलैंड के इस कपल ने लॉटरी में करोड़ों रु जीतने के बाद अपने नाम का खुलासा नहीं किया है। यूपीआई की रिपोर्ट के अनुसार इस कपल ने अधिकारियों को बताया कि वे केर्न्स में छुट्टी मना रहे थे। तब ही उन्होंने गोल्ड लोट्टो के लिए स्पार होलोवेज बीच पर मौजूद एक स्टोर से एक टिकट खरीदा। टिकट में ड्रॉ की गई नंबरों का मिलान 33-15-22-24-18-14 से हो गया, जिससे उन्हें 733,487.36 डॉलर का जैकपॉट मिला।
समझ लिया गलती
इस कपल ने द लोट ऐप पर टिकट चेक किया। पति ने अधिकारियों से कहा हमें विश्वास नहीं हो रहा था। हमने सोचा कि यह एक गलती हो सकती है। उनके साथ ऐसा कभी कुछ नहीं हुआ। इसलिए यह एक सपने जैसा लगा। इस कपल ने कहा कि वे अपनी जीत के साथ जिम्मेदारी से काम करने की कोशिश करेंगे। पत्नी के अनुसार ईमानदारी से, हमें नहीं पता कि हम इन पैसों का क्या करेंगे।
लेंगे फाइनेंशियल एडवाइडर्स की सलाह
पत्नी के अनुसार कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले हम एक वित्तीय सलाहकार के पास जाना चाहते हैं। हम जानते हैं कि हम इसे अपनी सेवानिवृत्ति के लिए इस्तेमाल करेंगे, लेकिन हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम ये काम बुद्धिमान से करें।
30 साल बाद जीता इनाम
पिछले महीने एक अमेरिकी 61 वर्षीय व्यक्ति ने लॉटरी जैकपॉट से 18.41 मिलियन डॉलर (करीब 135.3 करोड़ रु) जीते हैं। मगर इस व्यक्ति ने ये इनाम जीतने के लिए 30 साल तक सब्र किया। विजेता ने मिशिगन लॉटरी को बताया कि उसने अपने पूरे जीवन में कई बार "संख्याओं के एक नए सेट को चुनने की कोशिश करने पर विचार किया, लेकिन अंततः उसी नबंर सेट से खेलना जारी रखने का फैसला किया। यानी इस व्यक्ति ने पूरे जीवन में कभी भी नंबर नहीं बदला। आखिर में 30 साल बाद वो इनाम जीता।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications