नयी दिल्ली। रातोंरात अमीर बनना भला कौन नहीं चाहेगा। मगर सब की किस्मत रातोंरात नहीं चमकती। पर कुछ लोग किस्मत के धनी होते हैं, जो ईमानदारी से ही किसी न किसी शॉर्टकट से जल्द करोड़पति बन जाते हैं। ऐसा ही एक शॉर्टकट है लॉटरी। जिसका भी जैकपॉट लगा, वो रातोंरात अमीर हो जाता है। हर साल भारत से लेकर अमेरिका तक लॉटरी के जरिए कई लोगों की किस्मत बदल जाती है। एक ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है केरल से, जहां एक लॉटरी बेचने वाले की ही करोड़ों की रु की लॉटरी लग गई।
लगा 12 करोड़ रु का इनाम
द न्यूज मिनट की रिपोर्ट के अनुसार 46 वर्षीय शरफुद्दीन की केरल में पूरे 12 करोड़ रु की लॉटरी लगी है। तमिलनाडु के करीब तेनकाशी के रहने वाली शरफुद्दीन असल में खुद एक लॉटरी विक्रेता हैं। हुआ ये कि जिन लॉटरियों को वे बेच रहे थे उनमें से एक उन्हीं के पास बच गई और इसी बची लॉटरी में उन्हें 12 करोड़ रु का इनाम लग गया।
केरल सरकार की है लॉटरी
केरल सरकार के क्रिसमस-न्यू ईयर बम्पर इश्यू में शरफुद्दीन ने टॉप प्राइज जीता, जिससे वे रातोंरात 12 करोड़ रु के मालिक बन गए। उनके लिए ये बहुत आश्चर्य की बात रही। मगर जो भी है ये उनके लिए बेहतर हुआ। शरफुद्दीन तमिलनाडु में सीमावर्ती कोल्लम जिले में 'पोरंबोक' (सरकारी) भूमि पर एक छोटे से घर में रहते हैं। वे सऊदी अरब में काम कर चुके हैं। शरीफुद्दीन का जीवन काफी चुनौतियों भरा रहा है।
कोरोना संकट में बढ़ी मुसीबतें
शरफुद्दीन के सामने 6 लोगों की जॉइंट फैमिली का भरण-पोषण करने की जिम्मेदारी है। खास कर कोरोना संकट में उनकी मुसीबतें और बढ़ गईं। मगर उनकी मुसीबतें खत्म हो गई हैं। शरफुद्दीन अपना खुद का घर बनाना चाहते हैं। साथ ही वे अपना कर्ज चुका कर एक छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। शरफुद्दीन ने सऊदी अरब में 2004 से 2013 तक छोटे-मोटे काम किए। फिर 9 साल बाद वापस लौट आए।
पहली बार लगा बड़ा ईनाम
वे काफी समय से लॉटरी बेच रहे हैं। उनके परिवार में उनकी मां, दो भाई, पत्नी और बेटा परवेज मुशर्रफ है, जो कक्षा 10 का छात्र है। इससे पहले वे लॉटरी के छोटे ईनाम जीते हैं, लेकिन यह पहली बार है जब उन्होंने एक जैकपॉट जीता है। मंगलवार को वह तिरुवनंतपुरम में लॉटरी निदेशालय के सामने पेश हुए और विनर टिकट पेश किया। 30 फीसदी टैक्स कटौती और 10 फीसदी एजेंट कमीशन के बाद शरफुद्दीन को लगभग 7.50 करोड़ रुपये मिलेंगे।
पिछले साल किसका लगा था ईनाम
पिछले साल सितंबर में इडुक्की के रहने वाले 24 वर्षीय अनंतु विजयन ने केरल सरकार के तिरुवोनम बंपर 2020 में 12 करोड़ रुपये जीते थे। अनंतू भी एक साधारण परिवार से हैं। वे कदवन्त्र में पोन्नेथ मंदिर में एक क्लर्क के रूप में काम कर रहे थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications