lowest jio prepaid plan: जियो ने अपने मोबाइल यूजर्स को बहुत बड़ा तोहफा दिया है. जियो ने अपने नए रिचार्ज प्लान को लॉन्च किया है. इस प्लान की कीमत बाकी सभी प्लान से कम है. वहीं इतनी कम कीमत पर मिलने के बावजूद भी आपको इसमें हर दिन 2 GB डेटा तक मिल जाता है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान के लिए प्रसिद्ध है. पिछले महीने जुलाई में जियो ने मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका दिया था. जियो ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमत में बढ़ोतरी की थी. जिसके बाद कंपनी ने अब अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. जियो का यह नया प्लान निश्चित रूप से कंपनी का प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (ARPU) बढ़ाने में मदद करेगा.
जियो ने अपने सबसे सस्ते प्लान को लॉन्च किया है. इस प्लान की कीमत 198 रुपये है. इस प्लान में आपको कई फायदे मिलते हैं. वहीं आपको हर दिन इसमें 2GB तक डेटा मिल जाता है. तो अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं और ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं, जो आपको कम कीमत पर अच्छा खासा डेटा ऑफर करें, तो यह प्लान आपके लिए सही विकल्प हो सकता है.
198 रुपये वाले प्लान के फायदें
जियो के इस प्लान की अवधि 14 दिनों की है. इसलिएयह प्लान उन लोगों के लिए भी अच्छा को कम अवधि में ज्यादा से ज्यादा डेटा चाहते हैं. इसकी कीमत 200 रुपये से भी कम है. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे शानदार ऑफर मिलते हैं.
इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस तक फ्री मिलते हैं. इसके साथ ही हर दिन 2GB तक डेटा मिलता है.
वहीं आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड जैसे ऐप का लाभ भी मिल जाता है. यह प्लान मोबाइल यूजर्स के लिए उपलब्ध हो चुका है. मतलब आप जियो के इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं.
इस प्लान के अलावा जियो 18 दिनों के लिए 199 रुपये वाला प्लान भी ऑफर करता है. इस प्लान में आपको हर दिन 1.5GB डेटा तक मिल जाता है. इसके अलावा बाकी प्लान की तरह अनलिमिटेड कॉलिंग जैसी सुविधा भी मिलती है. इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस तक फ्री मिलता है.
इसके साथ ही आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड जैसी ऐप्स का फायदा मिलता है.
5G का सबसे सस्ता प्लान
रिलायंस जियो के इस प्लान में आपको 5G सर्विस का फायदा मिलता है. इस प्लान की कीमत 200 रुपये से भी कम है. इसका मतलब है कि यह देश का सबसे सस्ता 5G सर्विस वैलिडिटी प्लान है.
इस प्लान की कीमत 189 रुपये है. वहीं इस प्लान में आपको हर दिन 300 एसएमएस तक फ्री मिलते हैं. इसके अलावा इस प्लान में मोबाइल यूजर्स को हर दिन 2GB तक डेटा फ्री मिल जाता है. वहीं प्लान की तरह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का भी फायदा मिलता है. इस प्लान की अवधि 28 दिनों की है. इसमें भी आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड जैसे ऐप का लाभ भी मिल जाता है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications