1 नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर को लेकर नियम बदलने वाला है। एलपीजी सिलेंडर की होम डिलिवरी का पूरा सिस्टम अब बदलने वाला है।
नई दिल्ली: 1 नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर को लेकर नियम बदलने वाला है। एलपीजी सिलेंडर की होम डिलिवरी का पूरा सिस्टम अब बदलने वाला है। जी हां अब आपके एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी की प्रक्रिया पहले से जैसी नहीं होगी क्योंकि अगले महीने से डिलीवरी सिस्टम में बदलाव होने वाला है। 1 नवंबर से डोमेस्टिक सिलेंडर की चोरी रोकने और सही कस्टमर की पहचान के लिए तेल कंपनियां नया एलपीजी सिलेंडर का डिलिवरी सिस्टम लागू करने वाली हैं।

जानिए क्या होगा नया सिस्टम
इस नए सिस्टम को डीएसी का नाम दिया जा रहा है यानी कि डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड। अब सिर्फ बुकिंग करा लेने भर से सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी बल्कि आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कोड भेजा जाएगा उस कोड को जब तक आप डिलीवरी बॉय को कोड नहीं दिखायेंगे तब तक डिलीवरी पूरी नहीं होगी। अगर कोई कस्टमर ऐसा भी है जिसने डिस्ट्रीब्यूटर को मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया है तो डिलीवरी बॉय के पास के ऐप होगा जिसके जरिए आप रियल टाइम अपना नंबर अपडेट करवा पाएंगे। और उसके बाद कोड जनरेट कर सकेंगे। ऐसे में उन कस्टमर्स की मुश्किलें बढ़ जाएँगी जिनका एड्रेस गलत और मोबाइल नंबर गलत हैं तो इस वजह से उन लोगों की सिलेंडर की डिलीवरी रोकी जा सकती है।
100 स्मार्ट सिटी में लागू होगा नए डिलिवरी सिस्टम
बता दें कि तेल कंपनियां इस सिस्टम को पहले 100 स्मार्ट सिटी में लागू करने वाली हैं। इसके बाद बाकि धीरे-धीरे दूसरी सिटी में भी लागू कर सकती हैं। जयपुर में इसका पायलट प्रोजेक्ट पहले से चल रहा है। वहीं 95 फीसदी से ज्यादा इस प्रोजेक्ट का सक्सेस रेट तेल कंपनियों को मिला है। बता दें कि ये सिस्टम कमर्शियल सिलेंडर पर लागू नहीं होगा सिर्फ डोमेस्टिक के लिए ये रूल्स लागू किये जाएंगे।
वॉट्सऐप से ऐसे बुक करें गैस सिलेंडर
1) गैस बुकिंग के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में 7588888824 नंबर को सेव करें।
2) नंबर सेव करने के बाद वॉट्सऐप एप खोलें, इसके बाद सेव किए नंबर को ओपन करें।
3) चैट बॉक्स ओपन होने के बाद गैस बुकिंग के लिए REFILL लिखकर भेजना होगा।
4) अगर आप गैस बुकिंग का स्टेटस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको STATUS# ऑर्डर नंबर लिखकर सेंड करना होगा।
गैस बुकिंग कराने जा रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की जो भी रजिस्टर नंबर गैस एजेंसी में हो उसी नंबर के जरिए बुकिंग करानी होगी।
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करने के बाद गैस सिलेंडर सीधे आपके रजिस्टर पते पर पहुंच जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications