एलपीजी गैस ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। अब गैस सिलेंडर घर लाने के लिए किसी स्मार्टफोन की जरूरत नहीं है। बल्कि एक खास फीचर के जरिए बिना इंटरनेट के इसका भुगतान भी कर सकते हैं।
नई दिल्ली, मार्च 18। एलपीजी गैस ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। अब गैस सिलेंडर घर लाने के लिए किसी स्मार्टफोन की जरूरत नहीं है। बल्कि एक खास फीचर के जरिए बिना इंटरनेट के इसका भुगतान भी कर सकते हैं। सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने गुरुवार को अपने उन कुकिंग गैस (एलपीजी) कंज्यूमर्स के लिए आवाज पर आधारित (वॉइस बेस्ड) डिजिटल पेमेंट फैसिलिटी लॉन्च की है, जिनके पास स्मार्टफोन्स या इंटरनेट नहीं है।

वॉयस के जरिए कर सकेंगे एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग
केंद्रीय बैंक आरबीआई ने पिछले हफ्ते UPI '123PAY' लॉन्च किया था और अब भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) यह सुविधा अपने ग्राहकों को देने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है। महारत्न और फॉर्च्यून की ग्लोबल 500 में शुमार बीपीसीएल ने अल्ट्राकैश टेक के साथ साझेदारी किया है। इस साझेदारी के जरिए भारत गैस के ग्राहकों को एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग के लिए वॉइस आधारित डिजिटल पेमेंट फैसिलिटी मिलेगी। इसका मतलब हुआ कि जिनके पास स्मार्टफोन या इंटरेनट नहीं है, वे भी यूपीआई 123पे के जरिए अपने सिलिंडर की बुकिंग कर सकते हैं और भुगतान कर सकते हैं।
करीब 4 करोड़ ग्राहकों को होगा फायदा
अच्छी बात ये है कि इस सुविधा से गांवों में रहने वाले भारत गैस के 4 करोड़ भारत ग्राहकों को फायदा मिलेगा। अल्ट्राकैश एक मोबाइल पेमेंट एप्लीकेशन है जिसे अल्ट्राकैश चेक ने डिजाइन किया है। अल्ट्राकैश के साथ साझेदारी के बाद भारत गैस के ग्राहकों को किसी बिना इंटरनेट वाले फोन से एक कॉमन नंबर 080 4516 3554 पर कॉल करना होगा। इसके बाद सुरक्षित तरीके से आसान स्टेप्स में भारत गैस का सिलिंडर बुक किया जा सकता है।
मोबाइन नंबर को बैंक अकाउंट से लिंक करना जरूरी
गांवों में कई लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं होते हैं, इसके अलावा वहां इंटरनेट की उपलब्धता की भी गारंटी नहीं होती है। ऐसे में UPI123Pay की मदद से यूजर्स फीचर फोन से भी यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। स्कैन एंड पे छोड़ सभी तरह के ट्रांजेक्शन इससे किए जा सकेंगे। इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने मोबाइन नंबर और बैंक अकाउंट को लिंक करना होगा। आरबीआई का मानना है कि फीचर फोन के लिए यूपीआई फैसिलिटी शुरू होने से गांवों में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल बढ़ेगा और फाइनेंशियल सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी।
बैंक अकाउंट मे मोबाईल नंबर जुड़े होने के फायदे
- बैंक अकाउंट मे मोबाईल नंबर रजिस्टर होने से आप घर बैठे ही ऑनलाइन अपने बैंक अकाउंट मे लेनदेन की सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- बैंक खाते मे मोबाईल नंबर जुड़े होने से आप इंटरनेट बैंक की सुविधा का लाभ ले सकते है।
- SBI Online Mobile Number Registration होने से आप घर बैठे ही अपने अकाउंट का बैंक बैलैंस चेक कर सकते है।
- बैंक अकाउंट मे मोबाईल नंबर रजिस्टर होने से इंटरनेट बैंकिंग की मदद से आप अपने बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट आसानी से निकाल सकते है।
किसी भी बैंक खाते से मोबाइल नंबर करना है लिंक
सबसे पुराने तरीके की बात करें तो बैंक खाते में अपना नंबर रजिस्टर या अपडेट कराने के लिए जिस बैंक में आपका खाता है, आपको उसकी ब्रांच में जाना है। इसके बाद मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन फॉर्म को भर कर बैंक में जमा कराना है। फॉर्म जमा होने के दो से तीन दिन बाद आपका मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया जाता है। भले ही यह तरीका आसान है, लेकिन इसके लिए आपको बैंक की लाइनों में खड़ा जरूर होना पड़ सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications