LPG Price Down: 8 मार्च की सुबह भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसका असर खासतौर पर घर की रसोई में देखने को मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन सरकार के द्वारा किचन गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सरकार द्वारा आज सुबह की गई घोषणा के अनुसार एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की कटौती की गई है। महीनों से गैस के बढ़े हुए दामों से परेशान लोगों को इससे कुछ राहत मिलती हुई जरूर देखी जा रही है।
आज 8 मार्च को इंटरनेशनल वूमेंस डे के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा खुद इस बात का ऐलान किया गया कि पूरे देश में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की जा रही है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ये जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए साझा की। हालंकि सरकार के इस कदम को महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को दिए जाने वाले तोहफे की तरह बताया जा रहा है।

प्रधान मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, "महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की कटौती की है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ो परिवार का आर्थिक बोझ भी कम होगा।"
इसके अलावा प्रधान मंत्री ने अपनी पोस्ट में पर्यावरण के लिए इस कदम को बेहतर बताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे भी लिखा कि उनका यह कदम पर्यावरण संरक्षण में मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
उज्ज्वला योजना के तहत बढ़या गया सब्सिडी का समय
गौरतलब है कि इससे पहले सरकार के द्वारा उज्जवला योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी का तोहफा भी महिलाओं को कल ही दिया था। सरकार ने उस योजना के तहत च रही सब्सिडी को 1 साल तक आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। जिससे लाभार्थियों को आने वाले एक साल तक कम कीमतों पर सिलेंडर मिलते रहेंगे।
कब तक बढ़ी है सब्सिडी
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि उज्जवला के तहत सरकार के द्वारा गरीब परिवार की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन के साथ कम कीमत पर गैस सिलेंडर मुहैया करवाती है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि सरकार के द्वारा गैस सिलेंडर पर 300 रुपए की सब्सिडी दी जाती है। जिससे लोगों को गैस सिलेंडर खरीदने के लिए कम पैसे लगते हैं। इस योजना के तहत अब लोगों को 31 मार्च 2025 तक सब्सिडी मिलेगी।
कितनी मिल रही है सब्सिडी
आप जानकारी के लिए बताते चलें कि सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत आने वाले लोगों को अगले एक साल तक सिलेंडर कम कीमतों पर उपलब्ध होते रहेंगे। इसे योजना के अंतर्गत आने वाले परिवारों को 12 एलपीडजी सिलेंडर 300 रुपिए प्रति सिलेंडर की सब्सिडी के साथ मिलेंगे।
विशेषज्ञों का कहना है कि गैस की बढ़ी हुई कीमतों का कारण तेल कंपनियां हैं। इन्होंने ही गैस सिलेंडर की कीमत और इसके बजट को बिगाड़ा है। ठंड के सीजन में गैस सिलेंडर की डिमांड काफी बढ़ गई और इसके साथ इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत बढ़ जाने से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications